Weather Updates: यूपी में भारी बारिश की आशंका, क्या आज लखनऊ में स्कूल हैं बंद? जानिए अपडेट
Weather Updates: देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने काफी आतंक फैलाया हुआ है, आज भी कई प्रदेशों में भारी बरसात की उम्मीद है, जिसके चलते चेतावनी जारी की गई है, हैवी रेन का अलर्ट यूपी में भी जारी है और इसी कारण आज लखनऊ के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। भारी बारिश की स्थिति के कारण जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने ट्वीट कर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि 'राज्य के कुछ हिस्सों में खराब मौसम और बारिश की स्थिति को देखते हुए, लखनऊ में कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूल आज बंद रहेंगे।'

आपको बता दें कि भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर लोग सोशल मीडिया पर ये पूछ रहे थे कि क्या आज लखनऊ में स्कूल बंद हैं? देखते देखते ये ट्विटर पर ट्रेंड भी करने लगा था।
दिल्ली में तो सुबह से ही बरसात हो रही (Weather Updates)
मालूम हो कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार की सुबह कई क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इनमें हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश शामिल हैं। दिल्ली और एनसीआर में तो सुबह से ही बरसात हो रही है।
तेलंगाना के कुछ हिस्सों में रेड अलर्ट (Weather Updates)
आईएमडी के मुताबिक साउथ जोन में भी जमकर बरसात हो रही है। तेलंगाना के कुछ हिस्सों, जैसे विकाराबाद और संगारेड्डी, में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका के कारण रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और असम जैसे क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।
उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में मानसून गतिविधि बढ़ने की उम्मीद (Weather Updates)
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों में मानसून गतिविधि बढ़ने की उम्मीद है। इस बदलाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान है। छात्रों की सुरक्षा, जलजमाव और परिवहन सेवाओं में बाधा को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications