Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LIVE: 17 सितंबर को हमने हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाना शुरू किया: पीएम मोदी

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: देश के पीएम नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है। बीजेपी उनके जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा' के रूप में मना रही है, अगर मौसम की बात करें तो आज भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE

LIVE Feed
Sep 17, 2025, 1:01 PM IST

17 सितंबर को हमने हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाना शुरू किया: पीएम मोदी

आज, 17 सितंबर, एक और ऐतिहासिक दिन है। इस दिन, राष्ट्र ने सरदार पटेल की लौह-दृढ़ इच्छाशक्ति देखी। भारतीय सेना ने हैदराबाद को आज़ाद कराया और उसके अधिकारों की रक्षा की। दशकों बीत गए, लेकिन किसी ने इस उपलब्धि का जश्न नहीं मनाया। लेकिन हमारी सरकार ने इस घटना को अमर बना दिया। हमने इस दिन को हैदराबाद मुक्ति दिवस के रूप में मनाना शुरू किया: पीएम मोदी
Sep 17, 2025, 12:15 PM IST

'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार'

PM मोदी ने आज पीएम मोदी द्वारा शुरू किए जाने वाले 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण किया
Sep 17, 2025, 11:01 AM IST

सालभर में कितने उपवास रखते हैं नरेंद्र मोदी?

PM Modi Upvas Special: सालभर में कितने उपवास रखते हैं नरेंद्र मोदी? क्या करते हैं ग्रहण? जानें 'एनर्जी मंत्र'?
Sep 17, 2025, 11:01 AM IST

न बंगला, न कार, नरेंद्र मोदी के पास क्या है सबसे कीमती चीज?

PM Modi 75th Birthday: न बंगला, न कार, फिर नरेंद्र मोदी के पास क्या है सबसे कीमती चीज? हर वक्त रखते हैं साथ!
Sep 17, 2025, 11:01 AM IST

'चाय की केतली, मां की डांट और मगरमच्छ', PM मोदी के किस्से

PM Modi 75th Birthday: 'चाय की केतली, मां की डांट-मगरमच्छ का बच्चा', बचपन के दोस्त ने सुनाए PM मोदी के किस्से!
Sep 17, 2025, 10:59 AM IST

हम सभी को अच्छे दोस्तों की ज़रूरत है: ऋषि सुनक

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर, यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी को उनके 75वें जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। इस अनिश्चित समय में, हम सभी को अच्छे दोस्तों की ज़रूरत है, और मोदी जी हमेशा मेरे और ब्रिटेन के अच्छे दोस्त रहे हैं। मुझे ब्रिटेन-भारत संबंधों को लगातार मज़बूत होते देखकर खुशी हो रही है।'
Sep 17, 2025, 10:58 AM IST

आमिर खान ने दी पीएम को शुभकामनाएं

आज पीएम मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए अभिनेता आमिर खान ने कहा, "आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं सर। भारत के विकास में आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस खुशी के मौके पर हम आपकी लंबी उम्र की कामना करते हैं और यह भी कि आप देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाते रहें।"
Sep 17, 2025, 10:58 AM IST

सुपरस्टार शाहरुख खान ने दी पीएम को शुभकामनाएं

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर सुपरस्टार शाहरुख खान कहते हैं, "आज पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर मैं उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। एक छोटे से शहर से वैश्विक मंच तक का आपका सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। इस सफर में आपका अनुशासन, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण साफ दिखाई देता है। 75 साल की उम्र में आपकी ऊर्जा हम जैसे युवाओं को भी मात देती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि आप हमेशा स्वस्थ और खुश रहें..."
Sep 17, 2025, 10:57 AM IST

बिल गेट्स ने पीएम मोदी को शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के संस्थापक और माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व सीईओ बिल गेट्स ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी, आपके 75वें जन्मदिन पर आपको मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर शक्ति की कामना करता हूँ।
Sep 17, 2025, 10:56 AM IST

मोहम्मद सिराज ने प्रधानमंत्री मोदी की दीं शुभकामनाएं

भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं
Sep 17, 2025, 10:55 AM IST

आज शाम पटना पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह

आज शाम पटना पहुंचेंगे गृह मंत्री अमित शाह, विधानसभा चुनाव को लेकर करेंगे मीटिंग
Sep 17, 2025, 10:10 AM IST

'हमने स्वच्छता अभियान चलाया है'

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने कहा, 'यह खुशी का दिन है। पिछले साल अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी ओडिशा आए थे और एक आदिवासी महिला द्वारा बनाई गई 'खीरी' खाकर अपना जन्मदिन मनाया था' हमने उनके जन्मदिन के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं... हमने स्वच्छता अभियान चलाया है।'
Sep 17, 2025, 8:14 AM IST

वनइंडिया के जरिए सीधे दें PM Modi को शुभकामनाएं

Happy Birthday PM Modi: 75 साल के हुए नरेंद्र मोदी, वनइंडिया के जरिए सीधे दें पीएम को शुभकामनाएं
Sep 17, 2025, 8:14 AM IST

वो 5 बातें, जिससे नरेंद्र मोदी बने World Leader

PM Modi Birthday 2025: वो 5 बातें, जिससे नरेंद्र मोदी बने World Leader, ट्रंप-पुतिन भी करते हैं सैल्यूट!
Sep 17, 2025, 8:13 AM IST

आलू-गोभी नहीं PM को खूब पसंद है ये वाला पराठा, जानें रेसिपी

PM Narendra Modi Favorite Paratha: आलू-गोभी नहीं पीएम मोदी को खूब पसंद है ये वाला पराठा, जानें इसकी रेसिपी
Sep 17, 2025, 8:12 AM IST

LIVE: राष्ट्रपति ने PM मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं है। आज देश के पीएम नरेंद्र मोदी 75 साल के हो गए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+