Happy Birthday PM Modi: 75 साल के हुए नरेंद्र मोदी, वनइंडिया के जरिए सीधे दें पीएम को शुभकामनाएं
Happy Birthday PM Modi: आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं, भाजपा उनके बर्थडे को 'सेवा पखवाड़ा' के रूप में सेलिब्रेट कर रही है, जो कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, इसकी थीम 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' रखी गई है। 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे नरेंद्र दामोदरदास मोदी आज न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया में एक प्रभावशाली नेता के रूप में पहचाने जाते हैं।
उनके नेतृत्व में भारत ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, चाहे वह आर्थिक क्षेत्र हो, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, सैन्य सशक्तिकरण हो या फिर डिजिटल क्रांति।

आज सुबह से ही समर्थक उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आप भी अगर पीएम मोदी को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो वनइंडिया हिंदी के जरिए उन्हें अपना बधाई संदेश भेज सकते हैं। इसके लिए बस कमेंट में लिखें अपना संदेश (वीडियो और ऑडियो माध्यम से भी), आपका हर मैसेज एक अनमोल तोहफा है।
वनइंडिया के जरिए PM को दीजिए अपनी शुभकामनाएं (Happy Birthday PM Modi)
आप चाहें तो अपने संदेश के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर सकते हैं, आप वनइंडिया हिंदी के फेसबुक पेज या Twitter पेज पर भी उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दे सकते हैं।
गौरतलब है नरेंद्र मोदी का जीवन संघर्ष और संकल्प की अनूठी मिसाल है। एक साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने राष्ट्रीय राजनीति में एक अमिट पहचान बनाई। मोदी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, मेहनत और सेवा-भाव से राजनीति में ऐसा मुकाम हासिल किया जिसे हासिल करना किसी भी नेता के लिए आसान नहीं है।
मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का शानदार सफर (Happy Birthday PM Modi)
मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में साल 2001 से साल 2014 तक सेवा दी और राज्य को विकास के नए मॉडल के रूप में स्थापित किया। साल 2014 में वे देश के प्रधानमंत्री बने और तब से लेकर अब तक लगातार देश की बागडोर संभाल रहे हैं। 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र के साथ वो भारत को आत्मनिर्भर और विश्व मंच पर मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
लोकप्रियता और वैश्विक पहचान (Happy Birthday PM Modi)
नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलती है। उन्हें आज के दौर के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिना जाता है। उनकी सशक्त विदेश नीति ने भारत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।












Click it and Unblock the Notifications