Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

PM Modi Upvas Special: सालभर में कितने उपवास रखते हैं नरेंद्र मोदी? क्या करते हैं ग्रहण? जानें 'एनर्जी मंत्र'?

PM Modi Birthday Special: भारत के 'एवरग्रीन' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को 75 साल के हो गए हैं। लेकिन उनकी फिटनेस और एनर्जी देखकर कोई भी हैरान रह जाए। दिन के 20 घंटे काम, लगातार सफर, थकान का नामोनिशान नहीं और चेहरे पर हमेशा चमक। उपवास के दिनों में भी गजब की फुर्ती के साथ देश-विदेश की यात्राओं को अंजाम देते हैं। आखिर इसका राज क्या है?

दरअसल, मोदी के इस अनुशासन (Discipline) के पीछे छिपा है उनका उपवास रूटीन। आइए, उनके 'उपवास मंत्र' को डीकोड करें - ये स्टोरी इतनी इंस्पायरिंग है कि आप भी ट्राई करने का सोचेंगे...

PM Modi Birthday Special

PM Narendra Modi Upvas Routine: उपवास का 'सुपर पावर': साल में कितने दिन, क्या खाते हैं PM?

PM मोदी का उपवास रूटीन हिंदू परंपराओं और आयुर्वेद का शानदार मिश्रण है। Lex Fridman के साथ 3 घंटे के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया था, 'उपवास मेरे लिए सिर्फ खाना छोड़ना नहीं, बल्कि इंद्रियों को तेज करना, मन को शांत करना, और अनुसाशन लाना है।' तो, आइए ब्रेकडाउन करते हैं:-

1- चातुर्मास (जून-नवंबर): ये 4 महीने (करीब 120 दिन) का उपवास है, जिसमें PM 24 घंटे में सिर्फ एक बार खाना खाते हैं - वो भी हल्का, जैसे गुजराती खिचड़ी, दाल-रोटी, या सब्जी। मानसून में पाचन धीमा होता है, इसलिए ये प्रैक्टिस शरीर को डिटॉक्स करती है। क्या खाते हैं? मूंग दाल-चावल की खिचड़ी (₹30/थाली), या दही-सब्जी।

  • लागत? 120 दिन x ₹30 = ₹3,600 (पूरे चातुर्मास में)!

2- शारदीय नवरात्रि (सितंबर-अक्टूबर): 9 दिन तक सिर्फ गर्म पानी। जी हां, बिना खाना, सिर्फ पानी। PM ने बताया, 'गर्म पानी मेरी रूटीन का हिस्सा है, ये शरीर को हल्का और दिमाग को शार्प रखता है।'

  • लागत? शून्य - पानी तो फ्री है!

3- चैत्र नवरात्रि (मार्च-अप्रैल): 9 दिन तक दिन में एक बार सिर्फ एक फल - जैसे पपीता। PM ने बताया था, 'अगर मैं पपीता चुनता हूं, तो 9 दिन सिर्फ वही।'

  • लागत? एक पपीता (250 ग्राम) ₹20-30/दिन, यानी 9 दिन में ₹180-270।

टोटल उपवास दिन?

चातुर्मास (120 दिन), शारदीय नवरात्रि (9 दिन), चैत्र नवरात्रि (9 दिन) - साल में करीब 138 दिन उपवास। बाकी दिन भी उनकी डाइट हल्की रहती है। कुल खर्च? चातुर्मास में ₹3,600, चैत्र नवरात्रि में ₹200, शारदीय में ₹0 - यानी करीब ₹3,800/साल। इतने में तो आप एक महीने की कॉफी भी नहीं पीते।

मां हीराबेन का कनेक्शन: 'उपवास सिखाया, डिसिप्लिन दिया!'

PM ने पॉडकास्ट में मां हीराबेन को अपनी प्रेरणा बताया। 'मां ने हमें सिखाया कि उपवास सिर्फ भूखा रहना नहीं, बल्कि मन और शरीर को संतुलित करना है।' उनकी मां की सिखाई सादगी और गुजराती परंपराएं - जैसे खिचड़ी और उपवास - आज भी उनकी लाइफ का हिस्सा हैं। PM ने कहा, '50-55 साल से मैं ये करता आ रहा हूं। ये मेरी डिवोशन है, मेरा डिसिप्लिन है।'

उपवास के फायदे: 'मैं तेज, नहीं धीमा होता!'

PM ने बताया कि उपवास उनकी इंद्रियों (गंध, स्पर्श, स्वाद) को सुपर सेंसिटिव बनाता है। 'ये मेरे विचारों को नयापन देता है, आध्यात्मिक विकास करता है।' वो कहते हैं, 'लोग सोचते हैं उपवास कमजोरी लाता है, लेकिन ये मुझे और एनर्जेटिक बनाता है।' आयुर्वेद के मुताबिक, उपवास डिटॉक्स करता है, इच्छाशक्ति बढ़ाता है, और मेंटल क्लैरिटी देता है। PM की 75 की उम्र में 25 वाली एनर्जी का यही राज है।

तो, क्या आप PM की तरह नवरात्रि में पानी पर 9 दिन चैलेंज लेंगे? या चातुर्मास स्टाइल में एक टाइम खाना ट्राई करेंगे? कमेंट्स में बताएं, और इस 'उपवास मंत्र' को शेयर करें...

ये भी पढ़ें- PM Modi Diet Expenses: नरेंद्र मोदी की 'सुपरफिट' डाइट में कितना होता है खर्च? मां से जुड़ा है फेवरेट फूड!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+