Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: दिल्ली-NCR में आज हल्की बारिश की उम्मीद-IMD
Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का निधन हो गया है, दिल्ली के AIIMS में विजय मल्होत्रा का इलाज चल रहा था और आज सुबह करीब 6 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली तो वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में आज भारी बारिश का अनुमान है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
किसकी बींदणी बनने जा रही TV की 'बालिका वधू'?
Avika Gor: कौन हैं मिलिंद चंदवानी, जिनकी बींदणी बनने जा रही TV की 'बालिका वधू'? तस्वीरें हुई वायरल
पवन सिंह होंगे उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी में शामिल
Pawan Singh: पवन सिंह होने जा रहे हैं उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी RLM में शामिल, किस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव
एकीकृत शक्ति अजेय हो जाती है: राजनाथ सिंह
तीनों सेनाओं के सेमिनार को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'देवी दुर्गा इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण हैं कि जब चुनौतियां बड़ी और असाधारण होती हैं, तो एकीकृत शक्ति अजेय हो जाती है... हमारी सेना ऑपरेशनल तत्परता की दिशा में काम कर रही है, और वायु सेना और नौसेना भी इस दिशा में काम कर रही हैं... लेकिन जैसे ही संयुक्त सेवा कमान पर चर्चा होती है, हमारा अगला कदम अखिल भारतीय स्तर पर तीनों सेनाओं के लॉजिस्टिक्स एकीकरण पर काम करना होना चाहिए।'
पीएम मोदी ने विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया
"उनके निधन से दुखी हूं": प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली भाजपा के प्रथम अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया
"Pained by his passing away": PM Modi condoles death of first Delhi BJP President Vijay Kumar Malhotra
Read @ANI Story | https://t.co/DqP48rVEUA#PMModi #VijayKumarMalhotra #DelhiBJP pic.twitter.com/yjnba7brlN
— ANI Digital (@ani_digital) September 30, 2025
विजय मल्होत्रा को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वरिष्ठ भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा को उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की। विजय कुमार मल्होत्रा का आज 93 वर्ष की आयु में नई दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया।













Click it and Unblock the Notifications