Avika Gor: कौन हैं मिलिंद चंदवानी, जिनकी बींदणी बनी TV की 'बालिका वधू'?

Avika Gor: टीवी की सबसे प्यारी, क्यूट और खूबसूरत बालिका वधू अब बड़ी हो गई है और अब वो रीयल लाईफ में दुल्हन बन गई है। जी हां, आपने सही समझा, हम यहां पर बात कर रहे हैं मशहूर टीवी शोज बालिका वधू की छोटी आनंदी यानी कि अविका गौर की, जिन्होंने 30 सितंबर को नवरात्रि के शुभ अवसर पर अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी (34) से विवाह कर लिया।

मालूम हो कि दोनों पांच साल से एक-दूसरे के डेट कर रहे थे। खास बात ये है कि अविका की शादी का जश्न 'पति पत्नी पंगा' में भी दिखाया गया। आपको बता दें कि मिलिंद और अविका की उम्र मे 6 साल का अंतर है।

Avika Gor

अपनी खुशी को जाहिर करते हुए अविका ने कहा था कि 'कई बार मुझे यह सच नहीं लगता और मैं खुद को याद दिलाती हूं कि यह वास्तव में हो रहा है। मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे ऐसा जीवनसाथी मिला है जो मेरा साथ देता है, मुझे समझता है और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।'

'मैं 2008 से दर्शकों की नजरों में हूं' (Avika Gor)

उन्होंने बताया कि दोनों परिवार भी इस शादी को लेकर उतने ही उत्साहित थे। 28 वर्षीय अभिनेत्री के लिए यह विवाह केवल एक भव्य समारोह नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत और भावनात्मक निर्णय था। अविका ने कहा कि, 'मैं 2008 से दर्शकों की नजरों में हूं। मुझे जो प्यार और आशीर्वाद मिला है, वह अभिभूत करने वाला है।'

मेरी शादी बहुत भव्य होगी: Avika Gor

उन्होंने अपनी बचपन की यादें साझा करते हुए कहा, 'मैं हमेशा अपने माता-पिता से कहती थी कि या तो मैं कोर्ट मैरिज करूंगी जिसके बारे में किसी को पता नहीं चलेगा, या मेरी शादी बहुत भव्य होगी और पूरी दुनिया इसे मेरे साथ मनाएगी। अब यह सपना सच हो रहा है।'

Avika Gor

कौन हैं Avika Gor के होने वाले पति मिलिंद चंदवानी?

आपको बता दें कि मिलिंद चंदवानी (34) सोशल एक्टिविस्ट और इंटरप्रेन्योर हैं, वो एक संभ्रात परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वो एनजीओ कैंप डायरीज के संस्थापक हैं। मिलिंद ने IIM अहमदाबाद से MBA किया था लेकिन उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंफोसिस से की, जहां उन्होंने बतौर आईटी प्रोफेशनल के रूप में काम किया है। वो 2019 में MTV रोडीज रियल हीरोज में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था, जहां से सिने दर्शक उन्हें पहचानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+