Aaj Ka Taaja Samachar: राहुल गांधी ने गुजरात में गंभीरा पुल हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: देश-दुनिया की तमाम आज की बड़ी खबरें आपको इस लाइव ब्लॉग में मिलेगी। आज शनिवार 26 जुलाई 2025 का दिन है। देश के कई राज्यों में भीषण बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं। संसद का मानसू सत्र चल रहा है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही 28 जुलाई तक के लिए 11 बजे तक स्थगित है। संसद का मानसून सत्र 21 अगस्त तक चलेगा। बिहार वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर विवाद जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के दौरे पर हैं। आज वहां स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे। आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव आज लखनऊ में आरक्षण दिवस और संविधान मान दिवस मनाएंगे।

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE

देश, दुनिया, कारोबार, खेल जगत और विदेश से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहिए वनइंडिया हिंदी के इस ब्लॉग पर...!

LIVE Feed
Jul 26, 2025, 6:25 PM IST

गुजरात में 9 जुलाई, 2025 को गंभीरा पुल ढहने से 20 लोगों की मौत हो गई थी। 26 जुलाई 2025 को लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गंभीरा पुल हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
Jul 26, 2025, 5:41 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माले के रिपब्लिक स्क्वायर में मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू भी मौजूद रहे।
Jul 26, 2025, 5:35 PM IST

उत्तर प्रदेश के एसपी विकास कुमार ने बताया छांगुर का पैतृक गांव सरकारी ज़मीन पर उसके द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया जा रहा है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम हैं और उचित कार्रवाई की जा रही है।"
Jul 26, 2025, 5:26 PM IST

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण हाई टाइड का अलर्ट जारी किया गया है। मरीन ड्राइव समेत अन्‍य समुद्री किनारों पर लोगों को नहीं जाने की सलाह दी गई है।
लगातार बारिश के कारण मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट जारी। मरीन ड्राइव से दृश्य।
Jul 26, 2025, 5:13 PM IST

अखिलेश यादव का पीडीए फर्जी- केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को लेकर कहा, "अखिलेश यादव का पीडीए यानी परिवार विकास एजेंसी पूरी तरह से फर्जी है। वे 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री रहे, और अगर किसी पर उन्होंने सबसे ज़्यादा अत्याचार किया तो वह थे ओबीसी, दलित और गरीब। उनके शासनकाल को याद कर ही लोग डर से कांपने लगते हैं, क्योंकि उनकी सत्ता सिर्फ गुंडों, अपराधियों, माफियाओं और दंगाइयों के लिए थी। इसी कारण 2017 में जनता ने राज्य की बागडोर बीजेपी को सौंप दी और यह तय कर लिया कि समाजवादी पार्टी का भविष्य अब 2047 तक नहीं है।"
Jul 26, 2025, 5:10 PM IST

11 अगस्त से शुरू होगा उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार, 11 अगस्त को सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा।
Jul 26, 2025, 4:46 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता-पीयूष गोयल

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल 4,078 दिन का कार्यकाल पूरा किया और वे पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार पद पर बने रहने वाले दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।" उन्होंने आगे कहा, "आज सुबह मैंने पढ़ा कि एक ताजा अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण में फिर से प्रधानमंत्री मोदी को दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता बताया गया है। यह इस बात को साबित करता है कि वे राष्ट्रहित और जनहित में जो कार्य कर रहे हैं, उसका प्रभाव न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी दिख रहा है।"
Jul 26, 2025, 4:20 PM IST

राहुल गांधी भ्रष्टाचारियों को बना रहे आदर्श नेता- BJP

भारतीय राजनीति में आगामी चुनावों से पहले सियासी बयानबाज़ी तेज़ होती जा रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखे हमले किए हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर भ्रष्टाचार और ओबीसी समाज के अपमान के गंभीर आरोप लगाए हैं।
Jul 26, 2025, 4:18 PM IST

पाक तस्कर से सांठगांठ, सरबजीत जोबन गिरफ्तार

भारत-पाक सीमा पर एक बार फिर ड्रग्स तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब हुआ है। पंजाब पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई में अमृतसर से चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 6.106 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि सरबजीत जोबन है — एक ऐसा शख्स जो कभी अमेरिका में स्कूल बस ड्राइवर था, लेकिन बाद में ड्रग्स की अंधेरी दुनिया में उतर गया। अमृतसर के पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने जानकारी दी कि सरबजीत जोबन की कुख्यात पाकिस्तानी तस्कर 'राणा' से सीधी सांठगांठ थी और दोनों ने मिलकर कई बार भारत में हथियारों और हेरोइन की तस्करी की। गिरोह के दो और सदस्य, जो अजनाला सेक्टर के निवासी हैं, और एक नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है।
Jul 26, 2025, 2:51 PM IST

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के बयान पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया पलटवार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने शालीनता भूल चुके हैं। उन्हें इस बात की खीझ है कि एक गरीब और पिछड़े वर्ग से आने वाला व्यक्ति (PM मोदी) आज दुनिया का नेता बन गया है। उन्हें इस बात से भी तकलीफ है कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी के कार्यकाल को भी पीछे छोड़ दिया है। लंदन में हुए व्यापारिक समझौते से भारत को लाभ मिलेगा, लेकिन कांग्रेस को इससे भी दिक्कत है। उन्होंने कहा कि खड़गे को शर्म आनी चाहिए कि एक राष्ट्रीय अध्यक्ष होकर प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्द कह रहे हैं।
Jul 26, 2025, 2:17 PM IST

मुंबई में लगातार बारिश के चलते हाई टाइड अलर्ट जारी, मरीन ड्राइव से वीडियो सामने आई

मुंबई में लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण हाई टाइड (ऊंची लहरें) की चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से समुद्री इलाकों से दूर रहने की अपील की है। मरीन ड्राइव से आए दृश्य दिखाते हैं कि समुद्र की लहरें सड़कों तक पहुंच रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। मुंबई में हर साल मानसून के दौरान समुद्र में ऊंची लहरें उठती हैं, लेकिन इस बार लगातार हो रही बारिश के चलते खतरा और बढ़ गया है। नगर निगम और आपदा प्रबंधन टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
Jul 26, 2025, 2:01 PM IST

गुरुग्राम पुलिस ने 10 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, दस्तावेज बरामद

गुरुग्राम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके पास से बांग्लादेश से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए गुरुग्राम पुलिस के PRO संदीप कुमार ने बताया कि "गुरुग्राम पुलिस ने 10 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। इनके पास से बांग्लादेशी दस्तावेज बरामद हुए हैं। इन्हें देश से डिपोर्ट (निर्वासित) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।"
Jul 26, 2025, 12:54 PM IST

वसुंधरा राजे ने छात्रों के परिजनों से की मुलाकात

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे ने उन छात्रों के परिजनों से मुलाकात की, जिनकी झालावाड़ में राजकीय प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना में सात छात्रों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे।
Jul 26, 2025, 12:33 PM IST

सात बच्चों की मौत के मामले में सचिन पायलट का सरकार पर हमला

झालावाड़ में स्कूल की छत गिरने से सात बच्चों की मौत पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इसे 'आपराधिक लापरवाही' करार देते हुए कहा कि सरकार के पास दो साल से पूरा सिस्टम और संसाधन होने के बावजूद समय रहते कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने मांग की कि जो भी दोषी हो, उसे तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और पूरे राज्य में स्कूलों की इमारतों का ऑडिट कराना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकी जा सकें।
Jul 26, 2025, 11:42 AM IST

पीएम मोदी ने मालदीव के उपराष्ट्रपति से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के उपराष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद लतीफ से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई।
Jul 26, 2025, 11:28 AM IST

धर्मांतरण रैकेट पर बड़ी कार्रवाई

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बलरामपुर में सामूहिक धर्मांतरण रैकेट से जुड़े एक अहम नाम सबरोज की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया। सबरोज को छांगुर उर्फ जलालुद्दीन का करीबी माना जाता है, जो इस रैकेट का मुख्य साजिशकर्ता है। जिला प्रशासन ने रविवार सुबह यह कार्रवाई शुरू की, जिससे इलाके में तनाव का माहौल देखते हुए पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।
Jul 26, 2025, 10:30 AM IST

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वडोदरा पहुंचे

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के भारी स्वागत के बीच वडोदरा पहुंचे।
Jul 26, 2025, 10:28 AM IST

कंबोडिया: भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

कंबोडिया स्थित भारतीय दूतावास ने देश में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एक परामर्श जारी किया है।
Jul 26, 2025, 9:25 AM IST

कारगिल विजय दिवस: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जवानों को श्रद्धांजलि दी

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर कारगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Jul 26, 2025, 9:24 AM IST

बिहार में पत्रकारों को 15,000 रुपये मासिक पेंशन दिया जाएगा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश घोषणा की है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’के तहत अब पात्र पत्रकारों को ₹6,000 की जगह ₹15,000 प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी।
Jul 26, 2025, 8:44 AM IST

कारगिल विजय दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीर सैनिकों को किया याद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट किया, "कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। यह दिवस हमारे जवानों की असाधारण वीरता, साहस एवं दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। देश के प्रति उनका समर्पण और सर्वोच्च बलिदान देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।"
Jul 26, 2025, 8:39 AM IST

कारगिल के शहीद जवानों PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि

कारगिल विजय दिवस 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक्स पर लिखा, ''कारगिल विजय दिवस की देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह अवसर हमें मां भारती के उन वीर सपूतों के अद्वितीय साहस और शौर्य की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की अस्मिता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। मातृभूमि के लिए सब कुछ बलिदान करने का उनका जज्बा आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देता रहेगा। जय हिंद!''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+