Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 'प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना' को मंजूरी

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: ओडिशा के बालासोर के फकीर मोहन महाविद्यालय की छात्रा ने उत्पीड़न की वजह से खुद को आग के हवाले कर दिया। छात्रा को गंभीर हालत में एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई। इस मामले ने अब सियासी तूल पकड़ लिया है। आज बीजू जनता दल ने बालासोर बंद का आह्वान किया है तो वहीं राहुल गांधी ने पीड़िता के पिता से बात की है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Aaj Ka Taaja Samachar LIVE

LIVE Feed
Jul 16, 2025, 3:06 PM IST

अवैध रूप से भारत में रह रहे बांग्लादेशी नागरिक को SSB ने किया गिरफ्तार

दार्जिलिंग: 41वीं बटालियन एसएसबी रानीडांगा की टीम ने एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक सुकुमार चंद्र शील को दार्जिलिंग में नक्सलबाड़ी से अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, सुकुमार करीब चार महीने पहले भारत-बांग्लादेश सीमा पर बांगलाबंधा के पास एक गैरकानूनी रास्ते से भारत में प्रवेश किया था। इसमें उसकी मदद रफीक नामक एक बांग्लादेशी नागरिक ने की थी। फिलहाल उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है
Jul 16, 2025, 2:54 PM IST

पहलगाम हमले पर उमर अब्दुल्ला का सवाल – 26 लोगों की मौत के बाद भी कोई जिम्मेदार नहीं?

श्रीनगर: पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सुरक्षा एजेंसियों और सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, “इस हमले की विफलता का जिम्मेदार कौन है? अगर यह खुफिया तंत्र की नाकामी है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार है? यह मुमकिन नहीं है कि 26 लोग मारे जाएं और हमारी ओर से कोई ठोस प्रतिक्रिया न आए। अब जब साफ हो गया है कि सुरक्षा और खुफिया स्तर पर चूक हुई है, तो किसी न किसी को इसका जिम्मेदार ठहराना ही होगा।”
Jul 16, 2025, 2:20 PM IST

कोलकाता में ममता बनर्जी की हुंकार, बंगाली अस्मिता के लिए सड़कों पर उतरी TMC

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को एक जोरदार विरोध मार्च निकाला। इस मार्च में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। यह रैली बीजेपी शासित राज्यों में बंगाली भाषी लोगों के कथित उत्पीड़न के खिलाफ आयोजित की गई थी। टीएमसी का आरोप है कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, वहां बंगालियों को निशाना बनाया जा रहा है और उनके साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। इसी के विरोध में पार्टी ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया।
Jul 16, 2025, 2:02 PM IST

बालासोर में छात्रा की आत्मदाह से मौत पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, बोली - “ये हत्या है, दोषियों को उम्रकैद दी जाए”

ओडिशा के बालासोर छात्रा की आत्मदाह ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉ. शमा मोहम्मद ने इस घटना को लेकर ओडिशा सरकार पर सीधा हमला बोला है। शमा मोहम्मद ने कहा, “ये एक छात्रा की आत्महत्या नहीं, बल्कि ओडिशा राज्य द्वारा की गई हत्या है। जब पश्चिम बंगाल में बलात्कार की घटनाएं होती हैं, तब ये लोग पूरे दिन प्रदर्शन करते हैं, लेकिन जब ओडिशा में एक छात्रा को इतना परेशान किया जाता है कि वह आत्मदाह कर लेती है, तो कोई सवाल नहीं उठाता। ये हमारी जिम्मेदारी है कि हम ओडिशा सरकार से पूछें कि आखिर ये सब कैसे हुआ।” उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपनी भूमिका निभानी चाहिए और सरकार से जवाब मांगना चाहिए।
Jul 16, 2025, 1:51 PM IST

धर्मांतरण मामले के मास्टरमाइंड छांगूर और क्राइम पार्टनर नसरीन को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में धर्मांतरण मामले के कथित मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छंगूर और उसकी सहयोगी नसरीन को शनिवार को सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) में मेडिकल जांच के लिए लाया गया। दोनों को 5 जुलाई को यूपी एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) ने लखनऊ से गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसियों का दावा है कि ये दोनों एक संगठित धर्मांतरण गिरोह से जुड़े हुए हैं, जो कथित रूप से धार्मिक भावनाओं का फायदा उठाकर लोगों को जबरन या प्रलोभन देकर धर्म बदलवाने का काम कर रहे थे।
Jul 16, 2025, 1:46 PM IST

जमालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसकी सहयोगी नसरीन का हो रहा मेडिकल

धर्मांतरण मामले के कथित मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ छांगुर और उसकी सहयोगी नसरीन को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया आतंकवाद निरोधी दस्ते ने छांगुर और उसके सहयोगी को 5 जुलाई को लखनऊ से गिरफ्तार किया।
Jul 16, 2025, 12:41 PM IST

कर्नल बाठ मारपीट की जांच अब सीबीआई करेगी

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को पंजाब पुलिस पर कर्नल द्वारा लगाए गए हमले के आरोपों की जांच अपने हाथ में लेने का आदेश दिया है।
Jul 16, 2025, 12:40 PM IST

संसद तभी ठीक से काम करेगी जब...

संसद तभी ठीक से काम करेगी जब सरकार और विपक्ष के बीच आम सहमति होगी: जयराम रमेश
Jul 16, 2025, 12:36 PM IST

सीएम नीतीश कुमार का बड़ा आदेश

सीएम नीतीश कुमार ने स्कूल में खाली शिक्षक के पदों को तुरंत भरने के लिए निर्देश जारी किया है।
Jul 16, 2025, 12:05 PM IST

बीजद कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

बालासोर में एक छात्र की आत्मदाह से हुई मौत के विरोध में प्रदर्शन कर रहे बीजद कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
Jul 16, 2025, 11:38 AM IST

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से, 8 विधेयक पेश होने के आसार

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से, 8 विधेयक इस सत्र में पेश हो सकते हैं, जिसमें मणिपुर में राष्ट्रपति शासन से जुड़ा विधेयक भी हो सकता है।
Jul 16, 2025, 11:26 AM IST

Bokaro के लुगु पहाड़ में मारा गया टॉप इनामी नक्सली कुंवर मांझी

झारखंड में नक्सलियों पर करारा प्रहार, Bokaro के लुगु पहाड़ में मारा गया टॉप इनामी नक्सली कुंवर मांझी
Jul 16, 2025, 11:25 AM IST

'एक और बारिश... और PoK भी अपना!', क्यों वायरल हुई तस्वीर?

'एक बारिश, और PoK भी हो जाएगा हमारा!' भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच वायरल हुई तस्वीर, देख कर छूट जाएगी हंसी
Jul 16, 2025, 11:25 AM IST

छांगुर बाबा के खिलाफ फरीदाबाद और गाजियाबाद में केस दर्ज

छांगुर बाबा के खिलाफ फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज किया गया
Jul 16, 2025, 10:26 AM IST

रवि तेजा के पिता भूपतिराजू राजगोपाल राजू का निधन

तेलुगु एक्टर रवि तेजा के पिता भूपतिराजू राजगोपाल राजू का निधन, 90 साल की उम्र ली अंतिम सांस
Jul 16, 2025, 10:26 AM IST

खरीदारी से पहले चेक करें आपके शहर में क्या है 22K गोल्ड रेट

Gold Rate: सोने की कीमतों में आया बदलाव, खरीदारी से पहले चेक करें आपके शहर में क्या है 22 कैरट गोल्ड का रेट
Jul 16, 2025, 10:25 AM IST

ओडिशा में छात्रा की आत्महत्या के बाद BJD ने किया बंद का ऐलान

Balasore bandh today: ओडिशा में छात्रा की आत्महत्या के बाद सियासी भूचाल, BJD ने किया राज्य में बंद का ऐलान
Jul 16, 2025, 10:25 AM IST

UGC ने चार सदस्यीय फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाई

ओडिशा कॉलेज स्टूडेंट सुसाइड केस में UGC ने चार सदस्यीय फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी बनाई
Jul 16, 2025, 10:25 AM IST

Explained: भारत-इंग्लैंड के चौथे टेस्ट में लम्बा गैप क्यों?

Explained: भारत-इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट में लम्बा गैप क्यों? क्या है 8 दिनों तक ब्रेक रखने का कारण
Jul 16, 2025, 10:24 AM IST

'बालासोर बंद' का आह्वान

बीजेडी नेता लेखा सामंतसिंघर ने कहा, 'न्याय की मांग करते हुए पीड़िता दर-दर भटकती रही, प्रशासन, पुलिस, अधिकारियों, भाजपा विधायकों, सांसदों को सूचित किया, लेकिन उसे कहीं से न्याय नहीं मिला और उसने अपनी जान लेने जैसा चरम कदम उठा लिया, इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है, पार्टी ने 'बालासोर बंद' का आह्वान किया है, लोग उसकी आत्मा की शांति के लिए बाहर आए हैं. आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद है।
Jul 16, 2025, 9:23 AM IST

सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक बालासोर बंद

बीजेडी कार्यकर्ता ने कहा, "...बड़ी संख्या में लोग हमारे विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे हैं...पीड़िता को न्याय मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए...हमने सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक बालासोर बंद का आह्वान किया है..."
Jul 16, 2025, 9:22 AM IST

पीड़ित छात्रा के पिता से राहुल गांधी ने बात की

ओडिशा कॉलेज में उत्पीड़न की पीड़ित छात्रा के पिता से राहुल गांधी ने बात की, न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+