Explained: भारत-इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट में लम्बा गैप क्यों? क्या है 8 दिनों तक ब्रेक रखने का कारण
IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच में हार के बाद भारतीय टीम के ऊपर अगले दो मैचों में दबाव रहेगा। सीरीज में इंग्लैंड के पास बढ़त है और टीम इंडिया को अब दो मैचों में से एक जीत और एक ड्रॉ की आवश्यकता है। इंग्लैंड के पास सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है, इंग्लैंड को एक जीत की तलाश है।
तीसरा टेस्ट मैच समाप्त होने के बाद अब बड़ा सवाल यही है कि चौथा टेस्ट मुकाबला कब खेला जाएगा और कितने दिनों का गैप रखा गया है। हालांकि इस बार इंतजार करना पड़ेगा। चौथे टेस्ट मैच के लिए आठ दिनों का ब्रेक रखा गया है, इसके पीछे कारण भी है।

IND vs ENG: क्या है लम्बे गैप का कारण
इंटरनेशनल क्रिकेट में टेस्ट सीरीज के दौरान इस तरह के लम्बे गैप रखना कोई साधारण प्रैक्टिस नहीं है। ऐसा हर बार नहीं होता है। आम तौर पर तीन दिनों का गैप रखते हुए टेस्ट मैचों का आयोजन किया जाता है। लम्बे गैप का मुख्य कारण तो खिलाड़ियों को पर्याप्त आराम देना और रिकवरी के लिए समय देना होता है।
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज बड़ी होती है, इस वजह से खिलाड़ियों को मानसिक और शारीरिक थकान भी होती है। उसे देखते हुए आराम के लिए समय ज्यादा दिया जाता है। आम तौर पर यह तीन टेस्ट के बाद होता है। इसके अलावा ब्रॉडकास्टर्स और आयोजकों को बड़ी सीरीज के दौरान प्रमोशनल इवेंट करने का मौका मिल जाता है।
पहले के समय में क्या किया जाता था
इससे पहले जब बड़ी टेस्ट सीरीज के दौरान बीच में लम्बा गैप होता था, तो अभ्यास मैचों का आयोजन कराया जाता था लेकिन आजकल ऐसा नहीं होता है। भारत दौरे पर जब इंग्लैंड की टीम आई थी, तो राजकोट टेस्ट से पहले ब्रेक था और खिलाड़ी यूएई में परिवार के साथ छुट्टियां बिताकर वापस आए थे। यह पिछले साल की ही बात है।
IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत दौरे पर मनाई छुट्टियां
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा। यह मुकाबला 23 जुलाई को ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम के लिए वह मुकाबला करो या मरो वाला होगा।












Click it and Unblock the Notifications