Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: वोट चोरी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है: राहुल गांधी
Aaj Ka Taaja Samachar LIVE: किश्तवाड़ के दुल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव नैंसी पेलोसी पर इंसाइडर ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। तो वहीं दूसरी ओर देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Operation Sindoor: राहुल गांधी पर क्यों भड़की BJP?
Operation Sindoor: राहुल गांधी पर भड़की बीजेपी, क्यों कहा-'अब देशद्रोहियों के मुंह बंद हो जाने चाहिए'
तेजस्वी पर भड़के चिराग पासवान
जब हम 4 दिन पहले कह रहे थे कि आपके (तेजस्वी यादव) पास 2 ईपीआईसी नंबर हैं, तो आप इसे दबाने की कोशिश कर रहे थे। अगर आज ऐसा कोई मुद्दा सामने आया है, तो चुनाव आयोग इसकी जांच करेगा। विपक्ष बार-बार इस तरह के मुद्दे उठाता है। राहुल गांधी ने 2 दिन पहले कर्नाटक के लिए एक पूरा कार्यक्रम किया था। आप शिकायत करते हैं, और जब इसे संबोधित करने की प्रक्रिया का उपयोग किया जाता है, तो आप उस पर भी सवाल उठाते हैं। सच्चाई यह है कि ये लोग संवैधानिक संस्थाओं के अस्तित्व को नष्ट करना चाहते हैं: चिराग पासवान
LIVE: तेजस्वी यादव पर भड़के विजय कुमार सिन्हा
पहले मेरे पूरे परिवार का नाम पटना में दर्ज था। अप्रैल 2024 में मैंने लखीसराय विधानसभा में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन दिया था। वहां से नाम हटवाने के लिए भी फॉर्म भरा था। मेरे पास सबूत है। किसी कारणवश मेरा नाम नहीं हटा तो मैंने बीएलओ को फोन कर लिखित आवेदन दिया और रसीद ली... मेरे पास दोनों दस्तावेज हैं, मेरा नाम हटाने का फॉर्म रिजेक्ट कर दिया गया... मैं एक ही जगह से वोट करता हूं। पिछली बार भी लखीसराय से ही वोट दिया था और इस बार भी वहीं से फॉर्म भरा था... यह दुखद है कि एक संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति अपनी भाषा से राजनीति को कलंकित करता है, यह उसे शोभा नहीं देता। पूरा तथ्य सामने आना चाहिए। पूरा बिहार और देश जानता है कि जंगलराज के युवराज जिस तरह दूसरों को कलंकित करने का खेल खेलते हैं, उन्हें माफी मांगनी चाहिए और इस तरह के झूठे आरोप बिल्कुल नहीं लगाने चाहिए: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा
बच्चों के साथ बातचीत करते दिखे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के बाद बच्चों के साथ बातचीत की। इसमें बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे तक की ट्रेनें शामिल हैं।
पीएम मोदी ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर 3 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इसमें बेंगलुरु से बेलगावी, अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा और नागपुर (अजनी) से पुणे तक की ट्रेनें शामिल हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेंगलुरु पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी बेंगलुरु के केएसआर रेलवे स्टेशन पर तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद, वह बेंगलुरु मेट्रो की येलो लाइन को हरी झंडी दिखाएंगे और आरवी रोड (रागीगुड्डा) से इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करेंगे। प्रधानमंत्री बेंगलुरु में शहरी संपर्क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे। वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
PM मोदी आज Bengaluru को देंगे येलो लाइन मेट्रो की सौगात
PM मोदी आज Bengaluru को देंगे येलो लाइन मेट्रो और वंदे भारत की सौगात, उद्घाटन से पहले क्यों गरमाई सियासत?
रक्षाबंधन पर शेफाली जरीवाला को याद कर इमोशनल हुए
रक्षाबंधन पर शेफाली जरीवाला को याद कर इमोशनल हुए 'हिन्दुस्तानी भाऊ', खुद से बांधी बहन के नाम की राखी
आज पूरे दक्षिण बेंगलुरु में उत्सव का माहौल है: तेजस्वी सूर्या
आज पूरे दक्षिण बेंगलुरु में उत्सव का माहौल है, पूरी तरह चालू होने पर, पीली मेट्रो लाइन प्रतिदिन 8 लाख लोगों को सेवा प्रदान करेगी... प्रधानमंत्री ऑरेंज लाइन की आधारशिला भी रखेंगे, जो प्रतिदिन 10 लाख लोगों को सेवा प्रदान करेगी। इससे बेंगलुरु जैसे शहर को बड़ी राहत मिलेगी: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या
AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 आज
AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 आज, यहां जानें LIVE देखने का आसान तरीका
विजय कुमार सिन्हा के पास दो EPIC नंबर: तेजस्वी यादव
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास दो EPIC नंबर हैं। वो भी दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में। एक में उम्र 57 साल है, तो दूसरे में उम्र 60 साल। चुनाव आयोग के ऐप पर ये ऑनलाइन भी है। नई वोटर लिस्ट, जो सभी पार्टियों के ज़िला अध्यक्ष को दी गई है। नई लिस्ट में भी ये है। तो अब इसमें कौन फ़र्ज़ीवाड़ा कर रहा है: तेजस्वी यादव
आज बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
आज बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जानिए इससे जुड़ी खास बातें
धराली में 'ऑपरेशन जिंदगी' जारी
धराली में 'ऑपरेशन जिंदगी' जारी, धराली हर्षिल में बिजली, पानी, सड़क और नेटवर्क कनेक्टिविटी समेत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के आश्वासन का जिलाधिकारी लगातार जायजा ले रहे हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों से निकाले गए लोगों को सुरक्षित राहत शिविरों में रखा जा रहा है, जहाँ उन्हें भोजन, पानी और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं समेत सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।
















Click it and Unblock the Notifications