AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी-20 आज, यहां जानें LIVE देखने का आसान तरीका

AUS vs SA 1st T20I Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज़ रविवार, 10 अगस्त से होने जा रहा है। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप से पहले यह एक बड़ा मौका है। इस सीरीज के दौरान टीम संयोजन और रणनीति को परखने का दोनों टीमों के पास बेहतरीन चांस है।

सीरीज के लिए तैयार ऑस्ट्रेलिया (AUS vs SA 1st T20I Live Streaming)

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले टी-20 में पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। टीम पहले ही ऐलान कर चुकी है कि कप्तान मिचेल मार्श और ट्रैविस हेड ओपनिंग करेंगे। यह जोड़ी तेज़ शुरुआत देने में माहिर है और फैंस को पहले ही ओवर से ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी देखने को मिल सकती है। इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस को आराम दिया है, जिससे नए गेंदबाजों को मौका मिलेगा।

AUS vs SA 1

एडेन मार्कराम के हाथों में साउथ अफ्रीका की कमान

साउथ अफ्रीका की कप्तानी एडेन मार्कराम के हाथों में है। टीम में युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस पर सभी की नज़रें होंगी, जिन्हें 'जूनियर एबी डिविलियर्स' कहा जाता है। उनके साथ ट्रिस्टन स्टब्स और रयान रिकेलटन जैसे खिलाड़ी भी टीम की बल्लेबाज़ी को मज़बूती देंगे। गेंदबाज़ी में कगीसो रबाडा और लुंगी एनगिडी जैसे अनुभवी पेसर मौजूद हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी क्रम को हिला सकते हैं।

ऐसे देख सकते हैं लाइव मैच

पहला टी-20 मैच रविवार यानी 10 अगस्त को डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:45 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 2:15 बजे होगा। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और इंटरनेट दर्शक जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

वनडे में भी होगी भिड़ंत

टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। यह दौरा न केवल वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज़ से महत्वपूर्ण है, बल्कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित करने का भी बड़ा अवसर देगा। पहले टी20 में जहां ऑस्ट्रेलिया आक्रामक शुरुआत करना चाहेगा, वहीं साउथ अफ्रीका की कोशिश होगी कि वह अपनी गेंदबाजी से कंगारू टीम की रनगति पर अंकुश लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+