रक्षाबंधन पर शेफाली जरीवाला को याद कर इमोशनल हुए 'हिन्दुस्तानी भाऊ', खुद से बांधी बहन के नाम की राखी
Shefali Jariwala: कुछ रिश्ते खून के नहीं, दिल के धागों से बंधते हैं और समय के साथ वो और भी मजबूत हो जाते हैं। अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के जाने से उनके करीबियों की जिंदगी में एक खालीपन आ गया है, लेकिन उनकी यादें और उनसे जुड़ी छोटी-छोटी परंपराएं आज भी सभी के दिल में जिंदा हैं।
रक्षाबंधन जैसे खास मौके पर, उनके मुंह बोले भाई हिंदुस्तानी भाऊ और पति पराग त्यागी ने ऐसी भावुक श्रद्धांजलि दी, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।

हिंदुस्तानी भाऊ का भावनात्मक पोस्ट
'बिग बॉस 13' के बाद से हर साल शेफाली, हिंदुस्तानी भाऊ को राखी बांधती थीं। इस साल उनकी अनुपस्थिति में भाऊ ने खुद अपने हाथ पर उनके नाम की राखी बांधी। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें दोनों की तस्वीरें थीं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हैप्पी रक्षाबंधन बेटा। आज मैंने खुद तेरे नाम की राखी बांधी।" साथ ही उन्होंने रोने वाला इमोजी भी जोड़ा।
पति पराग त्यागी ने निभाई पत्नी की परंपरा
शेफाली के पति पराग त्यागी ने भी इस दिन को खास तरीके से मनाया। शेफाली हर साल अपने पालतू कुत्ते सिम्बा और घर के स्टाफ राम को राखी बांधती थीं। इस बार पराग ने उनकी जगह खुद यह परंपरा निभाई।
ये भी पढ़ें: खान सर का रक्षाबंधन: पटना में 'शिक्षक' को 15 हजार बहनों ने बांधी राखी, पूछा-भाभी कहां हैं?
उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "परी, तुम सिम्बा और राम को राखी बांधती थीं। मैं चाहता हूं कि ये काम तुम्हारे जरिए होता रहे, इसलिए आज मैंने तुम्हारी ओर से दोनों को राखी बांधी है। अब मैं तुम्हारे सारे अधूरे काम पूरे करूंगा... आखिरी सांस तक तुमसे प्यार करता रहूंगा।"
अचानक हुई थी शेफाली की मौत
शेफाली जरीवाला का निधन 27 जून की देर रात कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ था। उनकी मौत की खबर ने उनके प्रशंसकों, दोस्तों और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया था। शेफाली को टीवी और म्यूजिक वीडियोज़ में उनकी खास पहचान के लिए हमेशा याद किया जाएगा।
यादों में हमेशा जिंदा रहेंगी शेफाली
रक्षाबंधन के मौके पर हिंदुस्तानी भाऊ और पराग त्यागी का यह इमोशनल बिहेव इस बात का प्रमाण है कि किसी इंसान की मौजूदगी सिर्फ शारीरिक नहीं होती, बल्कि उसकी यादें और उसका प्यार हमेशा आसपास महसूस किया जा सकता है। शेफाली के चाहने वालों के लिए यह दिन भावनाओं से भरा रहा, जहां आंसू और मुस्कान दोनों साथ मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan पर चमके पंड्या ब्रदर्स, रोहित शर्मा के बेटे ने ऐसे मनाया अपना पहला रक्षाबंधन, तस्वीर वायरल












Click it and Unblock the Notifications