Namma Metro yellow line: आज बेंगलुरु मेट्रो येलो लाइन का उद्घाटन करेंगे PM मोदी, जानिए इससे जुड़ी खास बातें
Namma Metro yellow line:आखिरकार इंतजार खत्म हुआ, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में तीन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों और मेट्रो की बहुप्रतीक्षित येलो लाइन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी।

इससे पहले बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या ने पीएम मोदी के इस दौरे को बेंगलुरु साउथ के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया था उन्होंने एक्स पर लिखा था कि ' माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का 10 अगस्त को बेंगलुरु दौरा बेंगलुरु दक्षिण के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा।'
मेट्रो चरण 3 की आधारशिला भी रखेंगे पीएम मोदी
'वह न केवल बहुप्रतीक्षित येलो लाइन मेट्रो परिचालन का उद्घाटन करेंगे, बल्कि मेट्रो चरण 3 की आधारशिला भी रखेंगे - एक ऐसी परियोजना जिसे उनके तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों के भीतर कैबिनेट की मंजूरी मिल गई थी। इन सभी परियोजनाओं से बेंगलुरु दक्षिण के लगभग 25 लाख लोगों को लाभ होगा।'
प्रधानमंत्री मोदी के अत्यंत आभारी (Namma Metro yellow line)
'केवल इस क्षेत्र को समर्पित लगभग 20,000 करोड़ रुपये मूल्य के मेट्रो बुनियादी ढांचे के साथ, हम बेंगलुरु दक्षिण के सार्वजनिक परिवहन बुनियादी ढांचे पर उनके निरंतर ध्यान, स्नेह और प्रतिबद्धता के लिए प्रधानमंत्री मोदी के अत्यंत आभारी हैं।'
5,056.99 करोड़ रुपये की लागत वाली मेट्रो लाइन
तेजस्वी सूर्या से पहले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर लिखा था कि 'मुझे यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि भारत के माननीय प्रधानमंत्री ने 10 अगस्त 2025 को 5,056.99 करोड़ रुपये की लागत से 16 स्टेशनों के साथ आरवी रोड से बोम्मासंद्रा तक बेंगलुरु मेट्रो की 19.15 किलोमीटर लंबी येलो लाइन का उद्घाटन करने और 15,611 करोड़ रुपये की लागत से बेंगलुरु चरण-3 की 44.65 किलोमीटर लंबी लाइन की आधारशिला रखने पर सहमति व्यक्त की है।'
एक नजर बेंगलुरु मेट्रो की 19.15 किलोमीटर लंबी येलो लाइन के फायदे पर
- बेंगलुरु मेट्रो की नई येलो लाइन न केवल यातायात को आसान बनाएगी, बल्कि शहर के दक्षिणी हिस्सों को उत्तरी क्षेत्रों से जोड़कर यात्रियों को बड़ी राहत देगी।
- बेंगलुरु मेट्रो की लंबाई 19.15 किलोमीटर है।
- बेंगलुरु मेट्रो की स्टेशन की संख्या: कुल 16 स्टेशन
- यह लाइन आर.वी. रोड (R.V. Road) से शुरू होकर बोम्मासांद्रा (Bommasandra) तक जाती है।
- येलो लाइन पर कई स्टेशनों पर इंटरचेंज फैसिलिटी होगी।
- बेंगलुरु मेट्रो के प्रमुख स्टेशनों के नाम आर.वी. रोड, जयदेव अस्पताल, बीटीएम लेआउट, रोशनीपारा, एचएसआर लेआउट, इलेक्ट्रॉनिक सिटी और बोम्मासांद्रा हैं।
- भारी ट्रैफिक से जूझ रहे बेंगलुरु वासियों को यह लाइन बड़ी राहत देगी।
- निजी वाहनों पर निर्भरता घटने पर यह मेट्रो लाइन प्रदूषण कम करने में भी मदद करेगी।












Click it and Unblock the Notifications