Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Operation Sindoor: राहुल गांधी पर भड़की बीजेपी, क्यों कहा-'अब देशद्रोहियों के मुंह बंद हो जाने चाहिए'

Operation Sindoor: भारतीय वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' में राजनीतिक नेतृत्व को पूर्ण स्वतंत्रता देने का सार्वजनिक रूप से श्रेय दिए जाने के बाद, भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने केंद्र पर जवानों के 'हाथ बांधने' का आरोप लगाया था।

आपको बता दें कि एयर चीफ मार्शल सिंह ने अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले में 26 नागरिकों की हत्या का बदला लेने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय केंद्र की 'राजनीतिक इच्छाशक्ति' को दिया है।

Operation Sindoor

पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने अपने Twitter अकाउंट से भारतीय वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह का बयान ट्वीट किया और उनकी बातों को रेखांकित करते हुए राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।

अपने बयान में भारतीय वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह ने निम्नलिथित बातें बताईं...

  • उनके 5 लड़ाकू विमान जलकर राख हो गए, हमने उनसे सिर्फ़ मुक़ाबला ही नहीं किया - हमने उन्हें पूरी तरह मिटा दिया।
  • 🎯 भारत ने सिर्फ़ उनका अहंकार ही नहीं तोड़ा - हमने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 300 किलोमीटर दूर से, हमारी सेना ने उनके सैन्य विमान मार गिराए - ज़मीन से हवा में मार करने का अब तक का सबसे बड़ा कारनामा।
  • 🎯 आख़िरकार, पाकिस्तान की हवाई सुरक्षा कमज़ोर नहीं हुई - वह आईसीयू में था, सांसें थमने का नाम नहीं ले रही थी।
  • हमें बहुत स्पष्ट राजनीतिक इच्छाशक्ति, बहुत स्पष्ट निर्देश दिए गए थे और हम पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया था। यह सिर्फ़ एक मिशन नहीं था। यह एक संदेश था: 𝐍𝐞𝐰 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 𝐝𝐨𝐞𝐬𝐧'𝐭 𝐛𝐨𝐰.

'कांग्रेस और पाकिस्तानी मीडिया दोनों में सन्नाटा पसरा'

आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा कि - एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह द्वारा #ऑपरेशनसिंदूर के दौरान नष्ट किए गए पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और सैन्य प्रतिष्ठानों का विवरण सामने आने के बाद कांग्रेस और पाकिस्तानी मीडिया दोनों में सन्नाटा पसरा हुआ है। इसका समय अविश्वसनीय है, यह ठीक राहुल गांधी के संसद में खुद को पूरी तरह से मूर्ख साबित करने के बाद आया है। विपक्ष के नेता की जो थोड़ी बहुत विश्वसनीयता थी, वह अब खंडहर में है, यदि शुरू से कोई थी भी।'

'खुली छूट दी गई, आप तय करें कि क्या करना है' (Operation Sindoor)

यही नहीं एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के बाद, थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर बात कहते हुए सरकार की ओर से फ्री हैंड देने की बात कही गई, इस भाषण को भी ट्वीट करते हुए मालवीय ने कहा कि 'खुली छूट दी गई, 'आप तय करें कि क्या करना है।' ऐसा आत्मविश्वास, राजनीतिक दिशा और राजनीतिक स्पष्टता हमने पहली बार देखी,इससे राहुल गांधी और उनके जैसे देशद्रोहियों का मुँह बंद हो जाना चाहिए।'

क्या कहा था राहुल गांधी ने? (Operation Sindoor)

संसद के मानसून सत्र में ऑप्रेशन सिंदूर पर हुए चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि सरकार ने भारतीय वायुसेना के पायलटों को पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणालियों पर हमला न करने का निर्देश देकर उनके "हाथ बाँध दिए" थे।आपने हमारे पायलटों को कहा कि वे जाकर हमला करें और पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणालियों का सामना करें। यानी, आपने उनके हाथ उनकी पीठ पीछे बांध दिए।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+