Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज भी मौसम रहेगा भीगा-भीगा, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
Aaj Ka Mausam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार शाम को अचानक से मौसम खराब हुआ, पहले धूल भरी आंधी चली और फिर जोरदार बरसात हुई, जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने के आसार हैं और तेज हवाएं चलेंगी, जिसके लिए 'येलो अलर्ट जारी' किया गया है।
आईएमडी ने कहा है कि 'सोमवार को गरज के साथ 60 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच सकती है, पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ते बादलों के समूह की वजह से दिल्ली में आंधी-पानी की स्थिति बनी हुई है।'

यही नहीं पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ भी मूव कर रहा है जिसकी वजह से मौसम में बदलाव हुए है। खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट की कई फ्लाइटस को डायवर्ट करना पड़ा तो वहीं कल बहुत सारी विमानों ने देर से उड़ानें भरीं।
दिल्ली का अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री रह सकता है
सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29-30 डिग्री रह सकता है , 4 जून तक य़हां पर बारिश की स्थिति बनी ही रहेगी, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
वायु की क्ववालिटी में पहले से हुआ सुधार (Aaj Ka Mausam)
दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 191 दर्ज किया गया है, जो कि पहले से काफी बेहतर है, बारिश होने की वजह से इसमें सुधार हुआ है। दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है..
- पूसा, दिल्ली - 191 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली · 104 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क · 112 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी · 121 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 188 एक्यूआई
- दिल्ली - 162 एक्यूआई
आज से यूपी के कई जिलों में आज बरसात होने के आसार
दिल्ली के अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि आज से यूपी के कई जिलों में आज बरसात होने के आसार हैं। बनारस, जौनपुर, लखनऊ, हरदोई, गोंडा, रायबरेली , गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या , फैजाबाद में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है तो वहीं बाढ़ से जूझ रहे पूर्वोत्तर में आज भी बारिश होने के आसार हैं।
असम, मणिपुर, सिक्किम में बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी (Aaj Ka Mausam)
असम, मणिपुर, सिक्किम में बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी है तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में आज भी बारिश की संभावना बनी हुई है तो वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में आज भी Orange Alert जारी है, जबकि बंगाल और आंध्रा में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।












Click it and Unblock the Notifications