Aaj Ka Mausam: दिल्ली में बरसे बादल, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए IMD का बड़ा अपडेट
Aaj Ka Mausam: राजधानी दिल्ली में रविवार को हल्की बारिश हुई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है, इस समय यहां पर ठंडी हवाएं चल रही हैं। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज बारिश होने की आशंका को व्यक्त किया था इसलिए पहले से ही यहां पर अलर्ट जारी था।
रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है लेकिन 4 जून से एक बार फिर से यहां पर आंधी-पानी का दौर शुरू होगा, इसके लिए मौसम विभाग ने यहां पर अगले दो-तीन दिनों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया हुआ है।

वायु की क्ववालिटी काफी खराब, कब सुधरेंगे हालात?
दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 219 दर्ज किया गया है, जो कि खराब श्रेणी में आता है। राजधानी के विभिन्न स्टेशनों में AQI निम्नलिखित दर्ज किया गया।
- पूसा, दिल्ली - 219 एक्यूआई · खराब
- शादीपुर, दिल्ली · 304 एक्यूआई · बहुत खराब
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क · 182 एक्यूआई · मध्यम
- दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी · 221 एक्यूआई · खराब
- एफ मुंडका, दिल्ली - 288 एक्यूआई · खराब
- दिल्ली - 162 एक्यूआई -मध्यम
- दिल्ली - शालीमार बाग - 266 एक्यूआई · खराब
- नई दिल्ली · 137 एक्यूआई · मध्यम
- अशोक विहार, दिल्ली - 235 AQI · खराब
यूपी के कई जिलों में बरसात होने के आसार (Aaj Ka Mausam)
दिल्ली के अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि आज से यूपी के कई जिलों में बरसात होने के आसार हैं । आज लखनऊ समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है। लखनऊ, हरदोई, गोंडा, रायबरेली , गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या , फैजाबाद , प्रतापगढ़ में आज हल्की बरसात होने के आसार हैं।
राजस्थान के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (Aaj Ka Mausam)
तो वहीं राजस्थान के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अलवर, कोटा, उदयपुर, भरतपुर, बूंदी और बाड़मेर में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वोत्तर की बात करें तो असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी है तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश होगी। महाराष्ट्र, कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में आज भी Orange Alert जारी है।












Click it and Unblock the Notifications