Aaj Ka Mausam: पंजाब-यूपी समेत 5 राज्यों में आ सकता है आंधी -तूफान, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल?
Aaj Ka Mausam 3 March 2026 Tuesday: आज साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है जिसके पहले भारतीय मौसम विभाग ने जो अपडेट दिया है वो काफी डराने वाला है, उसने आज 5 राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका को व्यक्त किया है, जिन राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है उनके नाम हैं- असम, मेघालय, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश।
तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भी शाम तक बरसात हो सकती है, वैसे भी यहां पर पिछले हफ्ते से काफी बरसात हो रही है जबकि दक्षिण भारत के राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पारा चढ़ेगा जिससे गर्मी बढ़ेगी तो पश्चिम बंगाल, राजस्थान में भी आज मौसम शुष्क रहने वाला और दिन के तापमान में इजाफा हो सकता है।

Delhi ka Mausam: दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी दिल्ली में आज मौसम ड्राई रहेगा, बारिश के आसार नहीं है इसलिए दिन के तापमान 1 से 2 डिग्री बढ़ने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान की बात करें तो 31 डिग्री डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस जा सकता है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 289 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -277 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -288 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 281 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -268 AQI
Himachal Pradesh Weather Today : हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की आशंका
मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना।
West Bengal Weather Updates: पश्चिम बंगाल में बढ़ेगी गर्मी
कोलकाता,सुंदरबन, इछामती, बसीरहाट, राणाघाट, बिष्णुपुर, बहरामपुर और जंगीपुर में मौसम ड्राई रहेगा और तापमान बढ़ेगा।
Uttarakhand Weather Forecast: उत्तराखंड में होगी तगड़ी बारिश
उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत, और देहरादून में बारिश की आशंका है।
Rajasthan weather update: राजस्थान का मौसम अपडेट
जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बाड़मेर, जैसलमेर के तापमान में 2-3 डिग्री इजाफा हो सकता है।
North East Weather: पूर्वोत्तर में होगी बारिश
सिक्किम, मेघालय, असम , त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, यहां बरसात के साथ-साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।
Karnataka weather Forecast: कर्नाटक में भारी बारिश की आशंका
बागलकोट, बेंगलुरु ग्रामीण, बेंगलूरु शहरी, बेलगावि, बल्लारी, बीदर, चामराजनगर, चिकबल्लापुर, चिकमगलूर, चित्रदुर्ग, दक्षिण कन्नड़, दावणगेरे, धारवाड़, गदग, गुलबर्गा, हासन, हावेरी, कोडगु, कोलार, कोप्पल, मंड्या, मैसूर, रायचूर, रामनगर में दिन में धूप निकलेगी लेकिन कहीं कहीं शाम को बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications