Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आज भी भारी बारिश की आशंका, नवरात्रि के पहले दिन कहां-कहां बरसेंगे बादल?

Aaj Ka Mausam: आज से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हुआ है, देश में दुर्गा पूजा की धूम है। सोमवार को भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक मध्यप्रदेश, राजस्थान , गुजरात और महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की आशंका है। तो वहीं दिल्ली में बरसात का कोई चांस नजर नहीं आ रहा है, जिसकी वजह से यहां पर उमस चरम पर रहेगी।

Aaj Ka Mausam

आज के लिए आईएमडी ने यहां पर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया है। 22 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 118 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -71 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -82 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -92एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -84 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 118 एक्यूआई
Aaj Ka Mausam

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मानसून अब विदा लेने वाला है लेकिन अभी भी कई जगहों पर इसकी वजह से भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में 25 सितंबर के आसपास एक साइक्लोनिक प्रेशर बनता दिख रहा है, जिसकी वजह से से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में 25 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान है।

मध्यप्रदेश में जमकर बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुरपुर, सागर, रीवा, उज्जैन, और सतना में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।

गुजरात में जमकर होगी बारिश

अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाद, छोटा उदयपुर, दाहोद, डांग, देवभूमि द्वारका, गांधीनगर, गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़ में सोमवार को भारी बारिश की आशंका है।

राजस्थान में भारी बारिश (Aaj Ka Mausam)

अजमेर, अलवर, अनूपगढ़, बांसवाड़ा, बाड़मेर, जयपुर और बीकानेर में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj Ka Mausam

UP के कई जिलों में होगी बारिश

सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच, हरदोई, महाराजगंज, कुशीनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोरखपुर में हल्की से तेज बारिश की आशंका है।

बिहार में ऑरेंज अलर्ट (Aaj Ka Mausam)

बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, मधुबनी,भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मुंगेर, रोहतास, मधुबनी में येलो अलर्ट जारी है।

उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका

चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल में भी भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए चेतावनी जारी है।

कर्नाटक में रेन अलर्ट

कर्नाटक में रेन अलर्ट जारी है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। बेंगलुरु में शाम तक हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+