Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में चलेगी शीतलहर, दिल्ली में AQI खराब, जानें आज कहां-कहां होगी बरसात?
Aaj Ka Mausam: शनिवार, 22 नवंबर को देशभर में मौसम का मिज़ाज कई राज्यों में बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। कहीं हल्की ठंड बढ़ेगी, तो कहीं बारिश और बादलों का असर देखने को मिलेगा। शीतलहर ने अब धीरे-धीरे उत्तर भारत में अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है अब कई राज्यों में सुबह-शाम ठंड में बढ़ोतरी होगी और तापमान गिरेगा।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और यूपी में आज सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला, जिससे सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही।

शनिवार को यहां अधिकतम तापमान आज 23-24°C और न्यूनतम 10-12°C रहने का अनुमान है। तो वहीं आज भी दिल्ली AQI भी बहुत ज्यादा खराब है, जो कि अच्छा संकेत नहीं है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -481 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -485 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -479 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -484AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 488 AQI
बिहार-एमपी में मौसम ड्राई रहेगा (Aaj Ka Mausam)
राजस्थान के जयपुर, बीकानेर और जोधपुर क्षेत्रों में रातें ठंडी होती जा रही हैं और अब यहां पर तड़के बाहर निकलना काफी मुश्किल हो रहा है। अगले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। तो वहीं बिहार-एमपी में मौसम ड्राई रहेगा, जबकि हिमाचल के ऊपरी इलाकों में आज बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
तमिलनाडु में आज भी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
तो वही दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की आशंका है। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक के तटीय इलाकों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।
चेन्नई वाले रहें सावधान (Aaj Ka Mausam)
चेन्नई के आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन सकती है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी है।
तो वहीं महाराष्ट्र के अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड , अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा में मौसम साफ रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications