Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आधी-तूफान की आशंका, रेडअलर्ट जारी, जानिए दिल्ली का हाल

Aaj Ka Mausam: आज देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं, जिसकी वजह से रेड अलर्ट जारी किया गया है और एहतियातन स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। इस लिस्ट में दिल्ली -एनसीआर भी शामिल है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक बुधवार को इन स्थानों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी के एक निम्न दबाव बन का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश हो सकती है।

Aaj Ka Mausam

मालूम हो कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई हिस्सों में मंगलवार को भारी बारिश हुई थी, जिसके बाद गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) प्रशासन ने बुधवार को जिले में स्कूल बंद रखने की घोषणा की। भारी बारिश को देखते हुए गाजियाबाद और चंडीगढ़ में भी आज स्कूल बंद रहेंगे।

दिल्ली-एसीआर का मौसम खराब ही रहेगा (Aaj Ka Mausam)

आज पूरे दिन दिल्ली-एसीआर का मौसम खराब ही रहेगा इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें। 3 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 111 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -63 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -81 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -92 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -81 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 111 एक्यूआई

दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी है तो वहीं पूर्वोत्तर में भी आज हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

यूपी में होगी भारी बरसात (Aaj Ka Mausam)

फिरोजाबाद, महोबा, जालौन, झांसी, बलिया, बहराइच, बदायूं, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोंडा, गाजीपुर, हरदोई, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, लखनऊ में भारी बारिश के आसार रेड अलर्ट जारी है।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया , बेगूसराय , भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, लखीसराय, भोजपुर में रेड अलर्ट जारी है, यहां आंधी-तूफान की आशंका है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका

कठुआ, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, सांबा, राजौरी,बड़गाम, बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, कुलगाम में भी ऑरेंज अलर्ट जारी।

उत्तराखंड में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)

देहरादून, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ में रेडअलर्ट है। सभी को सचेत रहने की अपील की गई है।

कर्नाटक में बरसेंगे बादल

बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु में भी हल्की बारिश हो सकती है।

यह पढ़ें: Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी, सोनप्रयाग का शटल पार्किंग का धंस गया एक हिस्‍सा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+