Delhi Rains: भारी बारिश से बेहाल राजधानी, यमुना खतरे के निशान से ऊपर, रेलवे पुल पर यातायात बंद

Delhi Rains: मंगलवार सुबह से दिल्ली में भारी बरसात हो रही है जिससे लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज पूरे दिन दिल्ली का यही हाल रहने वाला है, Orange अलर्ट जारी है इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त थोड़ी सावधानी बरतें।

आपको बता दें कि बरसात की वजह से लोगों को ऑफिस जाने में खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, कई जगहों पर जलजमाव हुआ है, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया है।

Delhi Rains

दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा समेत पूरे एनसीआर में भारी बारिश का दौर जारी है। सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में सड़कों पर भीषण जाम लग गया। उड़ानों और मेट्रो सेवाओं पर भी बुरा असर पड़ा है। लगातार बारिश से यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

दिल्ली-एनसीआर में यमुना में बाढ़ आने की आशंका! (Delhi Rains)

हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली तक पहुंचने में लगभग दो दिन लेता है। इससे मंगलवार की दोपहर तक दिल्ली-एनसीआर में यमुना में बाढ़ आने की आशंका है।

शाम 5 बजे से यमुना नदी पर बने पुराने रेलवे पुल पर यातायात बंद (Delhi Rains)

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मंगलवार, 2 सितंबर को शाम 5 बजे से यमुना नदी पर बने पुराने रेलवे पुल पर यातायात बंद करने का आदेश दिया है।

घबराने की कोई जरूरत नहीं: प्रवेश वर्मा

जलस्तर 206 मीटर तक पहुंचने पर निचले इलाकों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाएगा। दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मैं हर नागरिक को आश्वस्त करना चाहता हूं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। दिल्ली सरकार हाई अलर्ट पर है, टीमें जमीन पर मौजूद हैं और हम हर दिल्लीवासी की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।'

स्कूलों और कार्यालयों को बंद रखने का निर्देश

गुरुग्राम प्रशासन ने मंगलवार को स्कूलों और कार्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया है। कर्मचारियों को घर से काम करने और छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होने की सलाह दी गई है। दिल्ली और नोएडा में सोमवार शाम तक ऐसा कोई व्यापक आदेश जारी नहीं किया गया था, हालांकि कुछ निजी कार्यालयों ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+