Aaj Ka Mausam: बेंगलुरु में आंधी-तूफान ने किया जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज के लिए भी अलर्ट जारी, जानिए बड़ा अपडेट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत जहां भयंकर गर्मी की चपेट में है, वहीं दूसरी ओर साउथ में जमकर मेघ बरस रहे हैं। कर्नाटक में रविवार से भारी बरसात हो रही है , रविवार देर रात बेंगलुरू में शुरू हुई बारिश सारी रात होती रही, जिसने पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।

राजधानी के कई इलाकों में बारिश के कारण जलजमाव हो गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कत हो रही है।

Aaj Ka Mausam

मौसम विभाग ने इसे प्री-मानसून की बारिश कहा है, उसने संभावना जताई है कि इस बार मानसून अपने तय वक्त से पहले ही केरल तट पर पहुंचेगा। आम तौर पर ये 1 जून तक केरल के तट से टकराता है लेकिन इस बार इसकी एंट्री 27-28 मई तक ही हो सकती है और इसी वजह से साउथ जोन में प्री-मानसून बरसात हो रही है।

बारिश के दौरान तेज हवाएं चलीं और बिजली चमकी

रविवार को बारिश के दौरान तेज हवाएं चलीं और बिजली चमकी, आईएमडी ने आज भी बेंगलुरु समेत पूरे कर्नाटक में भारी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। बारिश के दौरान हवा की गति 30-40 किमी/घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून से पहले इस तरह की बरसात नार्मल प्रक्रिया है।

इन जगहों पर आज जोरदार बरसात हो सकती है

बेंगलुरु, तुमकुरु, रामनगर, मैसूर, मांड्या, कोडागु, कोलार, हसन, चिकमगलुरु, चिक्काबल्लापुर, चामराजनगर और ग्रामीण-शहरी कन्नड़ में आज जोरदार बरसात हो सकती है तो वहीं उडुपी, कन्नड़, बागलकोट, बेलगावी, बीदर, धारवाड़, गडग, ​​हावेरी, कलबुर्गी, कोप्पल, रायचूर, में मंगलवार के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

आज पहाड़ों पर बरसात के आसार बने हुए हैं: IMD

कर्नाटक के अलावा दूसरे राज्यों कि बातें करें तो आज पहाड़ों पर भी बरसात के आसार बने हुए हैं। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल में हल्की बारिश हो सकती है ,अगर पहाड़ों पर बरसात होती है तो निश्चित तौर पर मैदानी इलाकों के तापमान में थोड़ी कमी आएगी, जिससे लोगों को गर्मी से फौरी राहत मिलेगी।

राजस्थान के कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी

तो वहीं असम और सिक्किम में बारिश का अलर्ट जारी है जबकि यूपी-बिहार और दिल्ली में मौसम साफ रहने के आसार हैं, लोगों को धूप का ही सामना करना पड़ेगा तो वहीं राजस्थान के कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को हेल्थ के प्रति सचेत रहने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+