Aaj Ka Mausam: पहाड़ों पर बर्फबारी की आशंका, बढ़ेगी ठंड, कई राज्यों में बरसेंगे बादल, क्या है दिल्ली का हाल?
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में अब सर्दी ने अपना प्रकोर दिखाना शुरु कर दिया है, अब सुबह-शाम लोगों को घर से बाहर निकलने पर जैकट-शॉल की जरूरत पड़ने लगी है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से आज और कल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी की आशंका है, जिससे ठंड बढ़ेगी और इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आज हल्की बारिश की संभावना नजर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण और पूर्वोत्तर में आंधी तूफान की आशंका है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगर दिल्ली के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को फिलहाल यहां पर बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, आकाश में आंशिक बादल तो देखने को मिलेंगे लेकिन ये बरसेंगे नहीं, कुल मिलाकर यहां पर मौसम ड्राई रहेगा।
राजधानी में मौसम शुष्क रहेगा (Aaj Ka Mausam)
आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक राजधानी में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री पर बना रहेगा। जबकि AQI आज भी काफी खराब है, जो कि अच्छे आसार नहीं है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -329 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली 312 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -252 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -338 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 345 एक्यूआई
हरियाणा और यूपी में भी हल्की बारिश के आसार है, तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्रा में आज येलो अलर्ट जारी है।
महाराष्ट्र में बारिश नहीं होगी (Aaj Ka Mausam)
मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में भी आज मौसम साफ रहेगा और लोगों चटक धूप देखने को मिलेगी।
हल्की से मध्य बारिश का अनुमान (Aaj Ka Mausam)
भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर में आज हल्की से मध्य बारिश का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications