Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, अब बढ़ेगी ठंड, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल?
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में गुलाबी सर्दी ने दस्तक दे दी है, अब सुबह-शाम लोगों को घर से बाहर निकलने में शॉल-स्वेटर की जरूरत पड़ने लगी है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक गुरुवार को देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है, जिसकी वजह से अब आने वाले दिनो में तेजी से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
आईएमडी ने कहा है कि उत्तर-पूर्व और पूर्व-मध्य हिस्से में एक निम्न दबाव क्षेत्र सक्रिय हो रहा है जिसकी वजह जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका है और इस वजह से अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ों पर अगर बारिश हुई तो इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा, जिससे तापमान में गिरावट होगी। जहां तक दिल्ली की बात है तो यहां आज और कल मौसम साफ रहेगा लेकिन हवा में कोई सुधार के आसार नहीं नजर आ रहे हैं, 6 नवंबर को दिन भर यहां चटक धूप भी देखने को मिलेगी।
दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहेगा (Aaj Ka Mausam)
आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 365 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -359 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -365 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -312 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -329 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली -335 एक्यूआई
दक्षिण में भारी बरसात ने आतंक फैलाया (Aaj Ka Mausam)
जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर दक्षिण में भारी बरसात ने आतंक फैलाया हुआ है। आज भी केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है तो वहीं पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की बरसात हो सकती है।
अगले 2 से 4 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा (Aaj Ka Mausam)
उत्तर प्रदेश में अगले 2 से 4 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा,आईएमडी के अनुसार, उत्तर भारत में धीरे-धीरे सुबह के समय कोहरे की चादर मोटी होगी और सर्दी बढ़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications