Uttarakhand weather: बदरीनाथ धाम में बर्फबारी, पहाड़ों में जबरदस्त ठंड, आने वाले दिनों मे ऐसा रहेगा मौसम

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में मौसम ने करवट ले ली है। पहाड़ों में बर्फबारी से ठंड ने पूरी तरह से दस्तक दे दी है। बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई है। जिससे धाम समेत निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। प्रदेशभर में आने वाले दिनों में हल्की बारिश व बर्फबारी से मौसम में बदलाव हो सकता है।

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट सही साबित हुआ और जनपद में देर रात बारिश के साथ-साथ ऊंचाई वाली क्षेत्र में बर्फबारी भी है। बर्फबारी के बाद पूरे बद्रीनाथ क्षेत्र ने चांदी की सी चादर ओढ़ ली है। बद्रीनाथ के चारों ओर बर्फ के चलते नजारे बेहद ही खूबसूरत हो गए हैं।

Uttarakhand weather Snowfall peaks Badrinath Dham increased cold weather will remain like this

बर्फबारी के बाद धाम में तापमान में भारी गिरावट आई है जहां एक और ठंड बढ़ गई है वहीं बद्रीनाथ लिए श्रद्धालु प्रकृति के स्वरूप को देखकर खुश नजर आ रहे हैं। जिला प्रशासन का भी कहना है कि ठंड को देखते हुए बद्रीनाथ धाम में अलाव की व्यवस्थाएं की गई है और सीमांत क्षेत्र में जाने वाले पर्यटकों को मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार रोका गया है। वही हेमकुंड साहिब और नीति घाटी के कई जगहों पर भी बर्फबारी हुई है बुधवार को मौसम साफ है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश व बर्फबारी होने से पर्वतीय जिलों में शीतलहर सुबह व शाम के समय परेशान कर सकती है। हालांकि छह से आठ नवंबर तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उधर मैदानी इलाकों में कोहरा छाने से सामान्य तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना जताई है। देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। बता दें कि इस समय चारधाम यात्रा में सिर्फ बदरीनाथ की यात्रा चल रही है। बदरीनाथ के कपाट 25 नवंबर को बंद होने हैं। तब तक यात्रा का संचालन होता रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+