Aaj Ka Mausam: दिल्ली पर आज भी इंद्रेदेवता मेहरबान, कई राज्यों में रेड अलर्ट, जानिए मौसम अपडेट
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम ने उत्पात मचाया हुआ है, गुरुवार को भी कई प्रांतों में भारी बारिश का अनुमान है, भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक यूपी, बिहार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में तेज बरसात हो सकती है जिसकी वजह से कहीं येलो तो कहीं रेड अलर्ट जारी किया गया है और एहतियातन स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के एक निम्न दबाव बन का क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश हो सकती है लेकिन आज ये प्रेशर ओडिशा की ओर शिफ्ट हुआ है, जिसके कारण आज दिल्ली में बारिश तो होगी लेकिन कल के मुकाबले इसकी स्पीड थोड़ी मध्यम होगी।

इसका मतलब ये हुआ कि दिल्ली में आज भी इंद्र देवता मेहरबान रहेंगे। इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें। 4 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 115 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -65 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -88 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -94 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -84 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 115 एक्यूआई
दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी है तो वहीं पूर्वोत्तर में भी आज हल्की बरसात हो सकती है।
यूपी में होगी भारी बरसात (Aaj Ka Mausam)
फिरोजाबाद, महोबा, जालौन, झांसी, बलिया, बहराइच, बदायूं, चंदौली, फर्रुखाबाद, गोंडा, गाजीपुर, हरदोई, कानपुर नगर, कासगंज, लखीमपुर खीरी, मेरठ, लखनऊ में भारी बारिश के आसार रेड अलर्ट जारी है। कुछ जगहों पर स्कूल बंद हैं।
बिहार में भारी बारिश की आशंका
पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया , बेगूसराय , भागलपुर, खगड़िया, कटिहार, लखीसराय, भोजपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी है, यहां आंधी-तूफान की आशंका है।
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
कठुआ, उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, रामबन, रियासी, सांबा, राजौरी,बड़गाम, बांदीपोरा, बारामूला, गांदरबल, कुलगाम में भी ऑरेंज अलर्ट आज भी जारी, इलाके के सारे स्कूल-कॉलेज बंद हैं।
उत्तराखंड में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
देहरादून, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल ,उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़ में आज भी भारी बरसात की उम्मीद, जिसके कारण अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications