Aaj Ka Mausam: कई राज्यों पर इंद्रदेव रहेंगे मेहरबान, पहाड़ों पर हुई बर्फबारी, दिल्ली में Orange Alert जारी

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है,आज सुबह से दिल्ली और आसपास इलाकों में रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिसके कारण भारत मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट और हरियाणा के गुरुग्राम-फरीदाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि सोमवार को शुरू हुई और यह बारिश मानसून के बाद के मौसम की पहली पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही है।

Aaj Ka Mausam

लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई है । दिल्ली का अधिकतम तापमान सोमवार को 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से आठ डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है, आज भी तापमान के ऐसे ही रहने का अनुमान है। पहाड़ों पर कल बर्फबारी हुई है जिसकी असर भी तापमान पर पड़ा है।

दिल्ली एनसीआर में आज और कल आंधी-पानी की आशंका

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में आज और कल आंधी-पानी की भी आशंका है इसलिए सभी को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। 7 अक्टूबर को दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 101 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -70 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -81 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -92 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -73 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 101 एक्यूआई

महाराष्ट्र में येलो अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)

मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में इसकी वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मध्यप्रदेश में भारी बरसात का अलर्ट

भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर में आज भी भारी बारिश का अनुमान है।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)

अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा में येलो अलर्ट जारी है।

गुजरात में येलो अलर्ट

सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, खेड़ा, महेसाणा, महिसागर, मोरबी, नवसारी, पंचमहल, पाटन, पोरबंदर, राजकोट, साबरकांठा, सूरत में भारी बारिश की आशंका है, यहां पर येलो अलर्ट जारी है।

राजस्थान में भारी बारिश

अजमेर, अलवर, अनूपगढ़, बांसवाड़ा, बाड़मेर, जयपुर और बीकानेर में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

UP के कई जिलों में होगी बारिश (Aaj Ka Mausam)

प्रतापगढ़, फैजाबाद, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद,. बनारस, रायबरेली, सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच, हरदोई, महाराजगंज, कुशीनगर में भारी बारिश का अनुमान है। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां पर कल कर बारिश का दौर जारी रह सकता है।

Uttarakhand में ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, जो कि 8 अक्टूबर तक रहने के आसार हैं और लोगों से अपील की गई है कि घर से बाहर निकलते वक्त एक बार जरूर मौसम अपडेट चेक करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+