Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में मौसम खराब, जानिए दिल्ली का हाल, क्या बरसेंगे बादल?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज भी बारिश होने के आसार हैं, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि बुधवार को भी देश की राजधानी में जमकर बादल बरसेंगे इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बरसात के कारण दिल्ली के कई रास्तों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है, जिससे आने-जाने में लोगों को खासी दिक्कत हो रही है इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक कर लें।

तापमान की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनताम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। यहां की आबोहवा में सुधार हुआ है दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 111 दर्ज किया गया है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -71 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -82 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -94 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -88 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 111 एक्यूआई

दिल्ली के अलावा देश के अन्य राज्यों में भी भारी बारिश की आशंका है। हिमाचल औैर उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब रहने का अनुमान है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, और शिमला में आज ऑरेंज अलर्ट है तो वहीं दूसरी ओर चमोली, पौड़ी गढ़वाल,गैरसैंण में भी जमकर बादल बरसेंगे।

मणिपुर, मेघालय में भी जमकर बरसेंगे मेघ (Aaj Ka Mausam)

अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश

ठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, बेलगाम , बेंगलुरु में बारिश का दौर जारी रहेगा। पूरे दिन यहां पर रूक-रूक कर बरसात होती रहेगी।

इन राज्यों में भी बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)

आज बिहार, महाराष्ट्र, बंगा, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब-हरियाणा में अलर्ट जारी है तो वहीं जम्मू में 15 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+