Aaj Ka Mausam: मुंबई में आज भी बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी, जानिए दिल्ली का हाल?
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मौसम काफी खराब चल रहा है, गुरुवार को भी कई प्रांतों में भारी बरसात का अनुमान है, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि दिल्ली में 21 अगस्त को भी मौसम भीगा-भीगा रहेगा, हालांकि बरसात हल्की ही रहेगी लेकिन पूरे दिन ये रूक-रूक होती रहेगी।
यमुना अभी भी नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है लेकिन स्थिति नियंत्रण में हैं। बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने की आशंका है, आईएमडी का कहना है कि 22 अगस्त से यहां के मौसम में बदलाव होगा।

दिल्ली के तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश होने से लोगों को उमस से भी राहत मिली हुई है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 108 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -72 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -96 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -88 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 108 एक्यूआई
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा , सिक्किम , कर्नाटक और महाराष्ट्र में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है।
मुंबई में भारी बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त (Aaj Ka Mausam)
मुंबई में भारी बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार कई दिनों तक रेड और ऑरेंज अलर्ट के बाद गुरुवार को मुंबई के लिए यह येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज मुंबई में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
भारी बारिश के बाद शहर को कुछ राहत मिलने की उम्मीद
कुल मिलाकर, लगातार छह दिनों की भारी बारिश के बाद शहर को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। आईएमडी ने गुरुवार को कोंकण जिलों के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
नागपुर सहित कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
मुंबई के अलावा पुणे, ठाणे, अहमदनगर, सोलापुर, सतारा, जालना और नागपुर सहित कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को मुंबई में भारी बारिश हुई थी, जिसके बाद महाराष्ट्र के कई हिस्सों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। मुंबई में भारी जलभराव से दैनिक जीवन बाधित हुआ और कई स्थानीय ट्रेन सेवाएं रद्द करनी पड़ीं। इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस ने भी यात्रियों को चेतावनी दी थी कि खराब मौसम के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हो सकती हैं।
यूपी में होगी बरसात
आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, इटावा, फैजाबाद, गोरखपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी में आज तेज बरसात होगी, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश (Aaj Ka Mausam)
दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, बागलकोट, बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु में येलोअलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications