Aaj Ka Mausam: मुंबई में Red Alert, भारी बारिश की आशंका, जानिए दिल्ली के मौसम का हाल
Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर कन्याकुमारी तक इस वक्त बरसात ने उत्पात मचाया हुआ है। आज भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे और रूक-रूककर बरसात होगी, आईएमडी ने कहा है कि बुधवार को मौसम गीला ही रहेगा, हालांकि यमुना यहां पर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर ही है लेकिन स्थिति नियंत्रण में हैं।
दिल्ली के तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज इसमें थोड़ी गिरावट आ सकती है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनताम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश होने से लोगों को उमस से भी राहत मिली हुई है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 107 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -71 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -82 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -95 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -86 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 107 एक्यूआई
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा , सिक्किम , कर्नाटक और महाराष्ट्र में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी है और लोगों से अपील की गई है कि वो बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें।
महाराष्ट्र में आज भी भारी बारिश की आशंका, मुंबई में Red Alert
मुंबई में भारी बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार के लिए शहर में Red Alert जारी किया है, जबकि रायगढ़ और पुणे के घाट क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। ठाणे, पालघर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट रहेगा। अगस्त महीने में IMD के सांताक्रूज़ वेधशाला में कुल 954 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
भारी बारिश की वजह से अभी तक 6 लोगों की मौत
यह आंकड़ा मुंबई के लिए पिछले एक दशक में अगस्त महीने की दूसरी सबसे अधिक बारिश है, जिसमें 2020 में दर्ज की गई 1,240 मिमी बारिश शीर्ष पर है। महराष्ट्र में भारी बारिश की वजह से अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं सीएम फणनवीस ने कल खुद कहा कि आने वाले 24 घंटे मौसम के लिहाज से काफी भारी रहने वाले हैं इसलिए अलर्ट रहें।
यूपी में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, इटावा, फैजाबाद, गोरखपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी में आज तेज बरसात होगी, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का ये दौर 12 अगस्त तक जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications