Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बरसेंगे बादल, दिल्ली में आंधी-पानी की आशंका, अलर्ट जारी
Aaj Ka Mausam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार शाम को मौसम ने पलटी मारी, जहां एक ओर हल्की बारिश और तेज हवाओं ने लोगों को उमस भरी गर्मी से आराम दिया तो वहीं आज पूरे दिन आंधी-पानी की आशंका बनी हुई है औैर इसलिए मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार के लिए यहां पर 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी का कहना है कि आज हवा की स्पीड 70-80 किमी प्रतिघंटा रहने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना बनी हुई है, फिलहाल ये चुभती भरी गर्मी के बीच बड़ी राहत भी है।

बरसात होने से निश्चित तौर पर तापमान में कमी आएगी, अनुमान के मुताबिक आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रह सकता है , फिलहाल लोगों से अपील की गई है कि वो मौसमं का अपडेट लेकर ही घर से बाहर निकलें।
वायु की क्ववालिटी में पहले से हुआ सुधार
दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 112 दर्ज किया गया है, जो कि पहले से बेहतर पोजिशन में है, दिल्ली के कुछ स्थानों का AQI निम्नलिखित था
- पूसा - 112 AQI · मध्यम
- शादीपुर · 111 AQI · मध्यम
- पंजाबी बाग - 112- मध्यम
- शिवाजी पार्क · 107 AQI · मध्यम
यूपी के कई जिलों में मौसम में तब्दीली देखी जाएगी(Aaj Ka Mausam)
दिल्ली के अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि आज से यूपी के कई जिलों में भी मौसम में तब्दीली देखी जाएगी। आज लखनऊ समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है। लखनऊ, हरदोई, गोंडा, रायबरेली , गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बाराबंकी, अयोध्या और मथुरा तेज बारिश होने की आशंका है।
कई जगहों पर हीटवेव की आशंका (Aaj Ka Mausam)
तो वहीं राजस्थान, पंजाब, हरियाणा भयंकर गर्मी की मार झेल रहे हैं, यहा पर कई जगहों पर हीटवेव की आशंका है तो वहीं पूर्वोत्तर की बात करें तो असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी है।
कश्मीर और उत्तराखंड में आज भी मौसम गीला रहेगा
तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में आज भी मौसम गीला रहेगा। व महाराष्ट्र, कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी है और लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications