राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में रेड अलर्ट

Today Weather Updates Live: दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर भारत में फिर से मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने यहां पर अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लगातार भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं और आज भी यहां पर भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी है।

Today Weather Updates Live

पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Sep 03, 2024, 7:17 PM IST

मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में अगले 4-5 दिनों तक मध्यम बारिश

मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में अगले 4-5 दिनों तक मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना। सौराष्ट्र और कच्छ में मौसम शांत रहेगा। मानसून ट्रफ की स्थिति में बदलाव से मौसम गतिविधियां बनी रहेंगी।
Sep 03, 2024, 7:16 PM IST

24 घंटों में एक नया चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में अगले 24 घंटों में एक नया चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। यह प्रणाली तटीय आंध्रप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंतरिक क्षेत्रों को प्रभावित करेगी।
Sep 03, 2024, 6:27 PM IST

यूपी के 32 जिलों में आज बारिशा का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी के 32 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। इन दौरान आगरा, मथुरा, लखनऊ, हरदोई, कन्नौज और बरेली सहित 32 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
Sep 03, 2024, 5:17 PM IST

हिमाचल प्रदेश: शिमला में आज बारिश हुई

हिमाचल प्रदेश: शिमला में आज बारिश हुई।
Sep 03, 2024, 5:17 PM IST

भरूच के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव

भरूच, गुजरात: भरूच के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव हुआ।
Sep 03, 2024, 4:29 PM IST

राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश

राजस्थान में बीते 24 घंटे में उदयपुर, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिले में कई जगह भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में इस सप्ताह मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है। मौसम केंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे में पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों तथा पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर बादल गरजने के साथ वर्षा हुई।
Sep 03, 2024, 4:03 PM IST

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के हिंगोली जिले में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव होने के बाद 200 से अधिक लोगों को अन्यत्र स्थानांतरित किया गया और लगभग 90 अन्य को विभिन्न इलाकों से बचाया गया जबकि पड़ोसी नांदेड़ जिले में दो लाख हेक्टेयर से अधिक खेती योग्य भूमि प्रभावित हुई।
Sep 03, 2024, 3:40 PM IST

भारी बारिश के बाद वलसाड के कई हिस्सों में भारी जलजमाव

गुजरात: शहर में भारी बारिश के बाद वलसाड के कई हिस्सों में भारी जलजमाव देखा गया।
Sep 03, 2024, 1:50 PM IST

गुवाहाटी शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई

असम: गुवाहाटी शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई।
Sep 03, 2024, 12:07 PM IST

उदयपुर शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई

राजस्थान: उदयपुर शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई।
Sep 03, 2024, 12:06 PM IST

रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम जारी

महबूबाबाद, तेलंगाना: ताड़ला पुसापल्ली और महबूबाबाद के बीच रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम चल रहा है, जो भारी बारिश के कारण बह गया था।
Sep 03, 2024, 9:27 AM IST

एनडीआरएफ की टीम कर रही है लोगों की मदद

एनडीआरएफ की टीम केंद्रीय बलों और जिला अधिकारियों के साथ मिलकर विजयवाड़ा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हेलीकॉप्टरों के माध्यम से भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करा रही है।
Sep 03, 2024, 8:18 AM IST

इन जगहों पर होगी आज भारी बरसात

आंध्र प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, मराठवाड़ा, असम, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज भारी बरसात होगी।
Sep 03, 2024, 8:17 AM IST

क्या आज दिल्ली-NCR में होगी बारिश?

IMD Rain Alert: क्या आज दिल्ली-NCR में होगी बारिश? जानें UP-बिहार समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Sep 03, 2024, 8:17 AM IST

बिहार के इन 3 ज़िलों में हो सकती है तेज बारिश

Bihar Weather News: बिहार के इन 3 ज़िलों में हो सकती है तेज़ बारिश, पढ़िए प्रदेश के आज का मौसम समाचार
Sep 02, 2024, 6:14 PM IST

Today Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग ने दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+