Bihar Weather News: बिहार के इन 3 ज़िलों में हो सकती है तेज़ बारिश, पढ़िए आज का मौसम समाचार
Bihar Weather Update News: बिहार में धीरे-धीरे मॉनसून की सक्रियता कम होती जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले 24 घंटे नॉर्मल वर्षा हो सकती है। वहीं बिहार के 3 ज़िलों में तेज़ भारी के आसार हैं। पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण और सीतामढ़ी में भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। कई जगहों पर तूफान की भी आशंका है।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर बिहार में तेज गर्जन के साथ ठनका गिरने को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लोगों से अपील की गई है कि बारिश के दौरान बाहर निकलने से परहेज़ करें। बिहार में मॉनसून के सक्रियता की बात करें पिछले तो चार महीनों में उम्मीद के मुताबिक वर्षा नहीं हुई है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून का काफी वक्त बीत चुका है, लेकिन प्रदेश में मॉनसून की रफ्तार धीमी ही रही। जून और जुलाई में जैसी सक्रियता होनी चाहिए थी, वैसा नहीं हुआ। अगस्त में थोड़ी सी राहत ज़रूर मिली लेकिन सितंबर में फिर मॉनसून की सक्रियता कम हो गई।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में मानसून सीजन में नॉर्मल से 25 फीसदी कम वर्षा हुई। अगस्त और सितंबर में भी लगभग यही हालात बने रहे। दक्षिण बिहार के कई जिलों में नहीं के बराबार बारिश होने की उम्मीद है। वहीं उत्तर बिहार में हल्की वर्षा होने की संभावना है।
दक्षिण बिहार में मॉनसून एक्टिव रहने के कम आसार हैं, किसी भी जिले में बारिश के आसार नहीं है। पिछले 2 दिनों की बात की जाए तो दक्षिण बिहार के मुकाबले उत्तर बिहार में बारिश ज़्यादा हुई है। 3 सितंबर मंगलवार को उत्तर बिहार के 3 से 4 जिलों में वर्षा के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है।
अररिया, पूर्णिया, सुपौल और किशनगंज में हल्की से मध्यम वर्षा और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, गोपालगंज, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications