Aaj ka Mausam: केरल में मूसलाधार बारिश जारी, दो जिलों में ‘रेड अलर्ट’

Today Weather Updates Live: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को बारिश के बाद उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और आस पास के इलाकों में बारिश हो सकती है।

उधर, महाराष्ट्र में मुंबई समेत कई जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भी बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है।

Aaj ka Mausam LIVE

मौसम से जु़ड़े सारे अपडेट आपको यहां एक पेज पर देखने को मिलेंगी। पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 19, 2024, 6:26 PM IST

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
Jul 19, 2024, 4:14 PM IST

अड्यापडी क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बनी

मंगलुरु, कर्नाटक: भारी बारिश के कारण अड्यापडी क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। डिप्टी कमिश्नर मुल्लई मुहिलान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
Jul 19, 2024, 2:37 PM IST

आईएमडी ने आंध्र प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना में रेड अलर्ट जारी किया

आईएमडी ने तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
Jul 19, 2024, 2:19 PM IST

गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है

वाराणसी, उत्तर प्रदेश: गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
Jul 19, 2024, 9:05 AM IST

महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में भी भारी बारिश

तटीय राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में भी भारी बारिश का एक और दौर शुरू हो गया है। भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है।
Jul 19, 2024, 9:04 AM IST

तटीय राज्य केरल में भारी बारिश का दौर जारी है। वायनाड और कन्नूर में ‘रेड अलर्ट’, राज्य के आठ अन्य जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ तथा शेष छह जिलों में ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।
Jul 18, 2024, 7:06 PM IST

दिल्ली को आज मिलेगी गर्मी से राहत?

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली और आस पास के इलाकों में बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+