Aaj ka Mausam: 20 जुलाई तक भारत के इन 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

Today Weather Updates: भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और आस पास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, तो वहीं मुंबई समेत कई जिलों में भारी से भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी गई है।

उत्तर भारत में भी मानसून की गतिविधियों को देखते हुए अगले दो दिन भारी बारिश होने के आसार बने हुए हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ साथ मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

Today Weather Updates

पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 17, 2024, 6:54 PM IST

ग्वालपाड़ा में बनी हुई बाढ़ जैसी स्थिति

असम: ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने से ग्वालपाड़ा में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।
Jul 17, 2024, 5:26 PM IST

देश के इन राज्यों में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में 20 जुलाई तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम शामिल हैं। वहीं, 18 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ, गुजरात, उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान में तेज बारिश का अलर्ट है। कोंकण और गोवा, केरल और माहे में 18 और 19 जुलाई तक बारिश की आशंका जताई है।
Jul 17, 2024, 3:50 PM IST

पंजाब-हरियाणा में बारिश का अनुमान

दिल्ली: मौसम की स्थिति पर IMD वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने कहा, "पंजाब-हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। आज भी पंजाब हरियाणा में बारिश हो सकती है। ओडिशा में भी आने वाले दिनों में भारी बारिश जारी रहेगी। दिल्ली में आज हल्की बारिश होने का अनुमान है। कल दिल्ली में मध्यम बारिश हो सकती है फिर उसके बाद हल्की बारिश की संभावना है।"
Jul 17, 2024, 3:11 PM IST

रायपुर शहर के कई हिस्सों में हुई बारिश

छत्तीसगढ़: रायपुर शहर के कई हिस्सों में बारिश हुई।
Jul 17, 2024, 1:20 PM IST

कोंकण में भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार, 18 और 19 जुलाई को कोंकण और गोवा क्षेत्रों में अत्यधिक बारिश होने की संभावना है।
Jul 17, 2024, 12:36 PM IST

गोवा सहित इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD ने अगले 3 से 4 दिनों तक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात राज्य और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
Jul 17, 2024, 12:13 PM IST

केरल के कई हिस्सों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने कोझिकोड, मलप्पुरम, वायनाड और कन्नूर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को अपने मौसम बुलेटिन में, आईएमडी ने अगले 5 दिनों के दौरान केरल और माहे में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की।
Jul 17, 2024, 11:46 AM IST

भारी बारिश की वजह से केरल के स्कूल-कॉलेज बंद

आईएमडी के भारी बारिश के रेड अलर्ट के बाद 17 जुलाई को केरल के कई जिलों में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
Jul 17, 2024, 10:55 AM IST

IMD ने देश के कई हिस्सों के लिए जारी किया अलर्ट

आईएमडी ने देश के कई हिस्सों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, तमिलनाडु, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
Jul 17, 2024, 10:28 AM IST

हैदराबाद में बारिश की संभावना

हैदराबाद में बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। पूरे दिन हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की उम्मीद है।
Jul 17, 2024, 9:40 AM IST

हरियाणा में मौसम सुहाना

हरियाणा में मौसम हुआ सुहाना। आज सुबह तेज हवा के साथ बारिश से लोगों को गर्मी से मिली राहत।
Jul 16, 2024, 7:03 PM IST

महाराष्ट्र, केरल, गोवा में बारिश का रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र, केरल और कोंकण गोवा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भविष्यवाणी की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+