Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मौसम मारेगा पलटी, कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, अलर्ट जारी
Aaj Ka Mausam: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज से मौसम में तब्दीली होगी, भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज शाम तक दिल्ली में हल्की बारिश की आशंका है और तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी हो सकती है।
जबकि शुक्रवार को भारी बरसात की आशंका है और इसलिए 30 मई के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव हो रहा है।

बारिश से लोगों को उमस से राहत मिलेगी
फिलहाल बारिश होने की वजह से लोगों को उमस से राहत मिलेगी। आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है।
वायु गुणवत्ता में सुधार संभव
बारिश के कारण राजधानी की वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है, दिल्ली में आज AQI 119 दर्ज किया है,अगर बारिश होती रही तो निश्चित तौर पर आबो-हवा में सुधार होगा।
सुबह 6 बजे दिल्ली के कुछ स्थानों का AQI निम्नलिखित था
- पूसा - 119 AQI · मध्यम
- शादीपुर · 121 AQI · मध्यम
- पंजाबी बाग - 111 AQI - मध्यम
- शिवाजी पार्क · 105 AQI · मध्यम
जहां दिल्ली का ये हाल है, तो वहीं दूसरी ओर यूपी में भी आज कई जगहों पर बरसात हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिसकी वजह से कई स्थानों पर तेज हवाएं चलेंगी और मध्यम बारिश का अनुमान है, उसने लखनऊ, हरदोई, गोंडा, रायबरेली और अमेठी में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
कई जगहों रर लू चलने की आशंका, अलर्ट जारी
तो वहीं राजस्थान, पंजाब, हरियाणा भयंकर गर्मी की मार झेल रहे हैं, यहां पर कई जगहों रर लू चलने की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
असम, मणिपुर, सिक्किम में भी हो सकती है बरसात
तो वहीं पूर्वोत्तर की बात करें तो असम, मणिपुर, सिक्किम में आज बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी है तो वहीं महाराष्ट्र, कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में भारी बारिश के मद्देनजर आज भी Orange अलर्ट है तो वहीं बंगाल, झारखंड और आंध्रा के कुछ स्थानों में हल्की बरसात हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications