Aaj ka Mausam: दिल्ली में धूप-गर्मी, मुंबई में मूसलाधार बारिश, IMD अलर्ट जारी, क्या है देशभर का हाल

Aaj ka Mausam (Weather 27 september): भारत में मौसम अब बदलते हुए साफ दिखाई दे रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की प्रक्रिया तेज हो चुकी है, जबकि बंगाल की खाड़ी से उठा नया सिस्टम कई राज्यों में भारी बारिश का कारण बन सकता है। 27 सितंबर का दिन देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों के लिए बिल्कुल अलग रहेगा-कहीं तेज धूप और उमस से राहत तो कहीं मूसलाधार बारिश से जिंदगी थम जाएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अब राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से गुजर रही है। अगले दो दिनों के भीतर यह यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों से भी पीछे हट जाएगा। दिल्ली-एनसीआर से मानसून पहले ही विदा हो चुका है, और इसके साथ ही हवा की दिशा में बदलाव ने मौसम की तस्वीर बदल दी है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega

ओडिशा आंध्र प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट

उत्तर-पश्चिम और मध्य बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर एरिया अब एक गहरे दबाव (डिप्रेशन) में बदल रहा है। यह सिस्टम दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से 27 सितंबर को टकराएगा। इसके चलते ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा और तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह सिस्टम अगले दो-तीन दिन तक पश्चिम की ओर बढ़ते हुए महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात तक असर दिखाएगा।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम? (Delhi Weather)

राजधानी दिल्ली में मानसून की वापसी के बाद मौसम शुष्क हो गया है। अब हवा में नमी कम है और उमस से राहत मिल रही है। हालांकि सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। अगले 2-3 दिन अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। अच्छी खबर यह है कि दिल्ली की हवा साफ बनी हुई है और प्रदूषण स्तर फिलहाल नियंत्रण में है।

मुंबई: वीकेंड पर होगी भारी बारिश (Mumbai Rain)

मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों से शांत रहा मानसून अब एक बार फिर जोर दिखाने वाला है। 27 सितंबर की शाम से ही मुंबई और उपनगरों में बारिश बढ़ेगी, लेकिन असली मूसलाधार बारिश 28 से 30 सितंबर के बीच होगी।

इस दौरान लगातार तेज बारिश से जलभराव, ट्रैफिक जाम और लोकल ट्रेन सेवाओं में बाधा जैसी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। एयरपोर्ट और हाईवे पर भी असर दिखने की आशंका है। यह स्पेल संभवत: इस सीजन की आखिरी भारी बरसात होगी। 1 अक्टूबर के बाद बारिश उत्तर की ओर खिसक जाएगी और मुंबई को राहत मिलेगी।

दक्षिण भारत: केरल और कर्नाटक में बरसात

दक्षिण भारत में केरल और तटीय कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की गई। अगले 24 घंटे भी इन इलाकों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी। लक्षद्वीप और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

पूर्वी भारत: ओडिशा और बंगाल में असर

ओडिशा के तटीय इलाकों में डिप्रेशन के चलते भारी बारिश का अंदेशा है। झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। बिहार में हल्की बारिश के साथ मौसम उमसभरा बना रह सकता है।

मध्य भारत: छत्तीसगढ़ और विदर्भ पर नजर

डिप्रेशन का सबसे ज्यादा असर छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में देखने को मिलेगा। यहां अगले 24 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश में भी पूर्वी हिस्सों में मध्यम बारिश का अनुमान है, जबकि पश्चिमी इलाकों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।

उत्तर भारत: हिमालयी राज्यों में राहत

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम साफ हो रहा है। अगले दो दिनों में यहां से भी मानसून पूरी तरह विदा हो सकता है। कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है, लेकिन मौसम सामान्य तौर पर शुष्क रहेगा।

अगले 24 घंटों में कहां-कहां बारिश की संभावना

  • केरल, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
  • विदर्भ, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज बौछारें गिरने की संभावना है।
  • कर्नाटक, गोवा, तमिलनाडु और झारखंड में भी बारिश हो सकती है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+