Aaj Ka Mausam: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच बूंदाबांदी के आसार, उत्तर पूर्वी राज्यों में कोहरे का अलर्ट
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारतीय क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों के दौरान कई उत्तर और उत्तर पूर्वी राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को घने कोहरे के बाद कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिल्ली में कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में घने कोहरे के बाद बादल छाए रहेंगे, जिसकी वजह से दृश्यता 200 मीटर से भी कम हो सकती है। दिल्ली में आज हवा की रफ्तार 4 से 10 किमी प्रतिघंटा रह सकती है। आज न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी का अनुमान है।

weather forecast: देश के अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
IMD मुताबिक अगले चार दिनों के दौरान पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति की भी चेतावनी दी है।
आने वाले अगले दो दिनों के दौरान यानी 23 और 24 दिसंबर के लिए उत्तरी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और ओडिशा में कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सभी जगहों पर बर्फबारी और शीतलहर जारी है।
Rainfall predictions: तमिलनाडु में हो सकती है बारिश
IMD मुताबिक तमिलनाडु के चार जिलों थूथुकुडी, तिरुनेलवेली, तेनकासी और कन्याकुमारी में अभी भी बारिश की संभावना है। पिछले कुछ दिनों में इन चार राज्यों में भारी बारिश हुई है।
फिलहाल तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जिले में भारी बारिश जारी है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसके अलावा पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्र में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications