Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में होगी बर्फबारी और बारिश, हिमाचल में येलो अलर्ट जारी, जानें अपने यहां का हाल?
Aaj Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 7 मार्च यानी आज के लिए जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है।
आज देश के कई राज्यों में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आईएमडी ने कहा है कि अगले 2 दिनों के दौरान रायलसीमा और केरल में गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

Weather Update: किन-किन राज्यों में मौसम को लेकर अलर्ट?
- IMD के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
- वहीं 10 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय इलाके को प्रभावित करेगा। इसकी वजह से 10 से 12 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिर से बारिश होगी।
- पूर्वोत्तर भारत में अगले 2 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भी बारिश और बर्फबारी को लेकर चेतावनी दी गई है। वहीं उसके बाद भी 5 दिनों के दौरान छिटपुट हल्की बारिश होते रहेगी।
IMD Rain forecast: इन राज्यों में हो सकती है बारिश?
- मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में आज (7 मार्च ) अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ तूफान को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने हिमाचल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
- आईएमडी ने कहा है कि, उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावनाएं हैं। हालांकि उसके बाद फिर मौसम शुष्क रहेगा।
- मौसम विभाग ने आज से 9 मार्च तक ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि निचले क्षोभमंडल स्तर में दक्षिण ओडिशा पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिसकी वजह से इन राज्यों में भी मौसम प्रभावित होगा।












Click it and Unblock the Notifications