Aaj ka Mausam: हाड़ कंपाने वाली ठंड में इन राज्यों में बारिश, IMD का रेड अलर्ट, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम?
Aaj ka Mausam (Weather Forecast 27 December 2025): उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों तक सर्दी इस वक्त अपने चरम पर है। हाड़ कंपाने वाली ठंड, घना से बेहद घना कोहरा और शीतलहर ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब मैदानी इलाकों तक साफ नजर आने लगा है। भारतीय मौसम विभाग यानी IMD ने कई राज्यों में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
घना कोहरा और शीतलहर का डबल अटैक
देश के कई हिस्सों में ठंड के साथ कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने असम और मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में 27 दिसंबर की सुबह तक घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी दी है। यूपी, एमपी, राजस्थान समेत करीब 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ठंड और कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।

🟡 पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम ने बढ़ाई ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे इलाकों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके साथ ही मध्य क्षोभमंडल में एक नया पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में बना हुआ है। उपोष्णकटिबंधीय पश्चिमी जेट स्ट्रीम उत्तर भारत के ऊपर काफी मजबूत है, जहां तेज रफ्तार हवाएं चल रही हैं। यही वजह है कि उत्तर भारत में ठंडी हवाओं का असर और ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
🟡 यूपी-बिहार में सबसे खराब हालात (UP Bihar Fog weather update)
उत्तर प्रदेश में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। पूर्वी यूपी में 27 दिसंबर को कोल्ड डे से लेकर सीवियर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। IMD ने प्रदेश के 25 जिलों में कोहरे और कोल्ड डे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं 30 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू है।
बिहार में भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। पटना समेत कई जिलों में घने से बहुत घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। न्यूनतम तापमान कई जगह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।
🟡 दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, विजिबिलिटी रहेगी कम (Delhi weather today)
दिल्ली-एनसीआर में भी ठंड बढ़ने वाली है। 27 और 28 दिसंबर को सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आर्द्रता का स्तर 90 से 95 प्रतिशत तक रहने के कारण कोहरा और स्मॉग ज्यादा घना हो सकता है। मौसम विभाग ने वाहन चालकों को फॉग लाइट के इस्तेमाल की सलाह दी है।
🟡 राजस्थान में पाला और शीतलहर (Rajasthan cold wave)
राजस्थान के कई हिस्सों में ठंडी हवाओं के कारण पाला पड़ने की स्थिति बनी हुई है। शेखावाटी क्षेत्र में सर्दी का असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने चूरू, झुंझुनूं, सीकर और नागौर में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में मौसम शुष्क लेकिन बेहद ठंडा रहने की संभावना है।
🟡 पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बारिश
अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इससे मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं और तेज होंगी।
🟡 उत्तराखंड में 'कोल्ड डे' का अलर्ट (Uttarakhand weather today)
उत्तराखंड में सूखी ठंड लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। इसे देखते हुए शीत दिवस को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
उधम सिंह नगर, हरिद्वार और देहरादून जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाने से ठंड का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। सुबह और शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है।
🟡 झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? (Jharkhand cold wave)
झारखंड में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान लगातार नीचे जा रहा है और मौसम विभाग ने शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है। राज्य के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है और अगले 48 घंटों में तापमान और गिर सकता है। इन जिलों में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक येलो अलर्ट लागू किया गया है। रांची, खूंटी, हजारीबाग, बोकारो, रामगढ़, कोडरमा, गुमला, लोहरदगा, चतरा, लातेहार, पलामू और गढ़वा में ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। ऐसे में झारखंड के लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार कम नजर आ रहे हैं।
🟡अगले कुछ दिन और मुश्किल (Mausam samachar)
IMD के मुताबिक 28 दिसंबर के बाद भी पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और बिहार में कोहरे के साथ ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है। नए साल से पहले ठंड का असर और बढ़ने के संकेत हैं। ऐसे में मौसम विभाग ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है।
कुल मिलाकर, इस वक्त देश के बड़े हिस्से में सर्दी अपने सबसे सख्त रूप में नजर आ रही है। घर से निकलते वक्त गर्म कपड़े पहनें, कोहरे में सावधानी बरतें और मौसम के ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखें।
🟡 आम नागरिकों, बुजुर्गों और बच्चों को खास सावधानी बरतने की सलाह
- सुबह जल्दी और देर रात बाहर निकलने से बचें, खासकर बुजुर्ग और छोटे बच्चे।
- ऊनी कपड़े, जैकेट, टोपी, मफलर और दस्ताने जरूर पहनें ताकि शरीर की गर्मी बनी रहे।
- ठंडी हवा से बचाव के लिए कान, गर्दन और छाती को ढककर रखें।
- बच्चों और बुजुर्गों को खुले में लंबे समय तक न बैठने दें।
- पर्याप्त मात्रा में गर्म तरल पदार्थ जैसे सूप, दूध और गुनगुना पानी लें।
- कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग भीड़-भाड़ और ठंडी हवा से दूरी बनाए रखें।
- सुबह की सैर या व्यायाम को धूप निकलने के बाद ही करें।
- घर के अंदर भी फर्श बहुत ठंडी हो तो चप्पल या मोजे पहनकर चलें।
- बुजुर्गों को ब्लड प्रेशर, सांस और सर्दी-खांसी से जुड़ी समस्याओं पर नजर रखनी चाहिए।
- बच्चों को ठंडा खाना और ठंडे पेय पदार्थ देने से बचें और उनकी सेहत पर लगातार ध्यान दें।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications