Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में अभी जारी रहेगा ठंड का कहर, दिल्ली में आज बारिश-तूफान का अलर्ट

Delhi weather forecast: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी रहेगा। कई राज्यों में लोग शनिवार को भी ठंड और घने कोहरे से जूझ रहे हैं। मैदानी इलाकों में जहां बारिश की वजह से ठंड का सितम बढ़ गया है। वहीं जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के तमाम जगहों परजबरदस्त बर्फबारी जारी है।

दिल्ली-एनसीआर में आज शनिवार 3 फरवरी को घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में आज रात और कल के लिए बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में आज सुबह छह बजे तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Delhi weather forecast

दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में आज सुबह 6:30 बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई थी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक आज दर्ज किया गया दिल्ली का न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत से एक डिग्री कम था जबकि अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से दो डिग्री कम था।

दिल्ली में आज रात होगी बारिश

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय घना कोहरा रहेगा और कल मध्यम कोहरा रहेगा।

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण आज रात के दौरान दिल्ली में हल्की बारिश होगी। मौसम विभाग ने कल भी तेज हवा के साथ तूफान की भविष्यवाणी की है। इसके बाद दिल्ली में 8 फरवरी तक आसमान साफ रहने के साथ मध्यम कोहरा रहने की संभावना है।

कोहरे ने धीमी की ट्रेन और विमानों की रफ्तार

2 फरवरी को उत्तर रेलवे के एक बयान में कहा गया कि "बहुत घने" कोहरे के कारण 23 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। असल में कोहरे से दृश्यता कम हो जाती है, जिसकी वजह से ट्रेन धीमे चलती है। ट्रेन के अलावा दिल्ली एयरपोर्ट से कई विमाने भी देरी से उड़ान भर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+