Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, दिल्ली पहुंचा मानसून, जानिए अपडेट

Aaj Ka Mausam: आखिरकार इंतजार खत्म हुआ, रविवार को मानसून दिल्ली पहुंच गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आधिकारिक तौर पर देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की घोषणा कर दी है।, इस वक्त दिल्ली में झमाझम बारिश हुई है जिससे लोगों कों गर्मी-उमस से राहत मिली है।

Aaj Ka Mausam

आईएमडी ने यहां पर 'येलो अलर्ट' जारी किया है। जिस वक्त बरसात होगी उस वक्त तेज हवाएं भी चलेंगी, जिसकी गति 55 से 65 किमी प्रति घंटे हो सकती है, मौसम विभाग के अपडेट के मुताबिक अब दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहेगा, इस बार सामान्य से अच्छे मानसून के रहने के आसार हैं।

कैसी है दिल्ली की आबोहवा?

अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 132 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -76एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -77 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -79 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -99 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 10 एक्यूआई

गुजरात में Yellow अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)

अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, द्वारका, गांधीनगर, पोरबंदर, राजकोट में आज भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका , जिसके लिए Yellow अलर्ट जारी किया है।

पंजाब में भारी बारिश

अमृतसर, बठिंडा,फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर में आज भारी बरसात हो सकती है जिसके लिए येलो अलर्ट जारी है तो वहीं दूसरी ओर जालंधर, कपूरथला, लुधियाना में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज

प्रयागराज, बनारस, अमेठी, रायबरेली, मथुरा, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, संतकबीर नगर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, सिद्धार्थनगर, चंदौली, अयोध्या, गोंडा और बलरामपुर में भारी बारिश हो सकती है इसलिए येलो अलर्ट जारी है।

इन राज्यों में भी होगी बारिश (Aaj Ka Mausam)

बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी है। तो वहीं पटना, दरभंगा, सीतामढ़ी, कटियार में झूमकर बादल बरसेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में बारिश का सिलसिला अगले दो-तीन दिनों तक जारी रहेगा।

केरल और कर्नाटक में कैसा रहेगा मौसम? (Aaj Ka Mausam)

अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में हल्की बरसात होने के आसार हैं। जबकि केरल और कर्नाटक में रविवार-सोमवार के लिए हल्की बरसात की आशंका को व्यक्त किया गया है। हिमाचल और कश्मीर में आज भी भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है और लोगों से अपील की गई है कि घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर जांच लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+