'मंदिर डूबा शिवलिंग नहीं', भारी बारिश से बेहाल गुजरात से आई चौंकाने वाली तस्वीर, लोगों ने कहा-चमत्कार
Weather Updates: गुजरात इन दिनों भारी बारिश की मार सह रहा है, पूरे राज्य में मानसून जबरदस्त रूप से सक्रिय है इसी कारण राज्य में पिछले तीन दिनों से भारी बरसात हो रही है। राज्य के कई जिले इस वक्त जलमग्न हैं, जिनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक वीडियो काफी हैरान कर देने वाला है।
दरअसल नवसारी के चिखली में कावेरी नदी के तट पर स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मंदिर का प्रागंण तो जलमग्न है लेकिन पानी का स्तर शिवलिंग को छू नहीं पाया है, जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहुत ज्यादा कमेंट भी कर रहे हैं।
लोगों का कहना है कि 'ये चमत्कार है'। तो किसी ने कहा कि ' ये शिव की महिमा है।' फिलहाल वीडियो को लेकर लगातार कमेंट जारी है।

आपको बता दें कि गुजरात में मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के बाद अब मध्य गुजरात में भी बारिश का जोर बढ़ गया है। राज्य के ज्यादातर इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है।
1 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने आगामी 1 जुलाई तक गरज के साथ भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य के चार जिलों में भारी बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट और सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले छह दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज गुरुवार (26 जून) को अरवल्ली, महीसागर, दाहोद, छोटा उदेपुर जिलों में अत्यधिक भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अमरेली, भावनगर, साबरकांठा, नर्मदा, पंचमहाल, नवसारी, वलसाड जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।
27 से 29 जून तक का पूर्वानुमान (Weather Updates)
राज्य में आगामी 27 से 29 जून के दौरान कच्छ, मोरबी, देवभूमि द्वारका, जामनगर, पाटन, बनासकांठा, साबरकांठा, मेहसाणा, अमरेली, भावनगर, अरवल्ली, महीसागर, दाहोद, नवसारी, वलसाड, गांधीनगर, पंचमहाल जिलों में मूसलाधार बारिश होने की आशंका है।
30 जून और 1 जुलाई के लिए चेतावनी (Weather Updates)
30 जून को वलसाड, नवसारी, तापी, डांग, बनासकांठा, अमरेली, भावनगर और 1 जुलाई को नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, वलसाड, भावनगर, अमरेली जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यक कदम उठा रही है। नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications