Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में बरसेंगे बादल, क्या दिल्ली को मिलेगी उमस से राहत?

Aaj Ka Mausam: सोमवार को भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मानसून वापसी के फेज में है , ऐसे में अभी भी कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर कम बरसात होगी। सोमवार की बात करें तो आज दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिलेगी।

Aaj Ka Mausam

29 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 111 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -73 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -85 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -97 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -85 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 111 एक्यूआई

भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आज गुजरात ,महाराष्ट्र और कोंकण में भारी बारिश होने का अनुमान है। IMD के मुताबिक 30 सितंबर तक पूर्वोत्तर में फिर से मानसून एक्टिव हो सकता है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

मध्यप्रदेश में जमकर बरसेंगे बादल (Aaj Ka Mausam)

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुरपुर, सागर, रीवा, उज्जैन, और सतना में आज भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

गुजरात में जमकर होगी बारिश

अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाद, छोटा उदयपुर, दाहोद, डांग, देवभूमि द्वारका, गांधीनगर, गिर सोमनाथ, जामनगर में मध्यम से तेज बारिश होने के आसार है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj Ka Mausam

राजस्थान में भारी बारिश (Aaj Ka Mausam)

अजमेर, अलवर, अनूपगढ़, बांसवाड़ा, बाड़मेर, जयपुर और बीकानेर में हल्की बरसात होने के आसार हैं, यहां के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है।

UP के कई जिलों में होगी बारिश

सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच, हरदोई, महाराजगंज, कुशीनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोरखपुर में भी बरसात होने के आसार हैं।

बिहार में होगी तेज बरसात

बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, भोजपुर, मधुबनी,भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मुंगेर, रोहतास में हल्की से तेज बरसात होने के आसार हैं।

महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला (Aaj Ka Mausam)

अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड , अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में हल्की बारिश की आशंका

चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल में भी हल्की बारिश होने का आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+