Aaj Ka Mausam: हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका, जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम?

Aaj Ka Mausam: पूरे भारत में इस वक्त जोरदार बारिश हो रही है, हिमाचल और उत्तराखंड तो कुदरत की मार सह रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर भारतीय मौसम विभाग ने आज भी देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली में भारी बारिश की आशंका है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी है, उसका कहना है कि आज राजधानी में भारी बरसात होगी और पूरे दिन बादल छाए रहेंगे।

गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। यहां की आबोहवा में सुधार हुआ है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 123 दर्ज किया गया है। बारिश के कारण यहां की आबोहवा पहले से थोड़ी बेहतर हुई है।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -73 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -88 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -98 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -84 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 123 एक्यूआई

हिमाचल में भारी बारिश की आशंका

हिमाचल के कई जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक, संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि '7 और 8 अगस्त को सिरमौर, सोलन में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, इसके बाद शिमला और कांगड़ा जिलों में भी बारिश हो सकती है। बारिश का मौसम 12 अगस्त तक जारी रहेगा। 9 अगस्त के बाद मौसम फिर से तेज होने की संभावना है, जिससे 9 से 12 अगस्त तक पूरे राज्य में बारिश जारी रहने की उम्मीद है इसलिए हमने यहां पर अलर्ट जारी किया है।'

उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका

रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और देहरादून में भारी बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने लोगों से अपील की है कि वो घर से बाहर निकलने से पहले एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक कर लें।

पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश की आशंका

अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में येलो अलर्ट जारी है और लोगों को सचेत रहने के लिए कहा है।

कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश

ठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, बेलगाम , बेंगलुरु में येलो अलर्ट जारी है।

महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला

अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गढ़चिरौली, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, लातूर, मुंबई में भारी बारिश हो सकती है।

यूपी में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)

आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, बिजनौर, बुलंदशहर, देवरिया, इटावा, फैजाबाद, गोरखपुर, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+