Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आंधी-तूफान की आशंका, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, जानिए बाकी राज्यों का हाल
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में इन दिनों मेघ बरस रहे हैं, सोमवार को मौसम गीला ही रहा तो वहीं भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि मंगलवार और बुधवार को भी यहां पर बारिश का दौर जारी रहेगा, आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया हुआ है और आंधी-पानी की आशंका को व्यक्त किया है।
विभाग ने कहा है कि 'आज से लेकर अगले दो दिनों तक राजधानीवासियों को तेज हवाएं झेलने को मिलेंगी , हवा की स्पीड 40-50 किमी प्रति घंटा रहेगी। ये सब पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हो रहा है। आज अधिकतम तापमान 37-39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27-29 डिग्री तक रह सकता है।'

अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो बारिश की वजह से प्रदूषण में मामूली सुधार आया है। दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 117 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -91 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली - 117 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -91 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी - 92 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 148 एक्यूआई
यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज (Aaj Ka Mausam)
जहां दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला है, वहीं दूसरी ओर यूपी में भी मानसून ने दस्तक दे दी है और इस कारण यहां पर कई जिलों में भारी बरसात हो रही है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद में आंधी-तूफान आ सकता है। बिजली भी कड़क सकती है। तो वहीं दूसरी ओर लखनऊ, हरदोई, संभल, झांसी, जालौन, अमेठी, सोनभद्र में भारी बारिश हो सकती है इसलिए यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।।
राजस्थान में रेड अलर्ट (Aaj Ka Mausam)
राजस्थान में मौसम ने करवट ली है और यहां पर प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो गई हैं। सोमवार शाम जयपुर में बादल बरसे हैं तो वहीं आज राज्य के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं और इसलिए अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, डूंगरपूर, जोधपुर में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी है।
असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
असम, मणिपुर, सिक्किम में बारिश के लिए ऑरेज अलर्ट जारी है। यहां पर भारी से बहुत भारी होने के आसार हैं।
महाराष्ट्र में भारी बारिश होने के आसार (Aaj Ka Mausam)
महाराष्ट्र, कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में भी आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। बेंगलुरु में भी जमकर बादल बरसेंगे तो वहीं महाराष्ट्र में भारी बारिश होने के आसार है, रायगढ़ में रेड अलर्ट और मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वो बिना जरूरत घर से बाहर निकलने से बचें।












Click it and Unblock the Notifications