Rain Report: दो दिनों तक भीगने के लिए तैयार रहे दिल्ली-NCR, IMD की 16 राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी
Weather Rain Report: पूरे देश में मानसून की बारिश जमकर हो रही है। दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में भी मेघ जमकर बरस रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसी के साथ 16 राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा और राजस्थान से लेकर पूरब में बिहार और बंगाल तक और असम सहित पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने हाल ही में आने 4-5 दिन देशभर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

दो दिनों तक अच्छी बारिश
आईएमडी के अनुसार मानसून रेखा दिल्ली के ऊपर से गुजरने के चलते दो दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि पिछले दो दिन में मौसम का पूर्वानुमान सटीक नहीं हुआ हैं।
पहले के पूर्वानुमान नहीं हुए सटीक
दिल्ली में 28 जून यानी शुक्रवार को बारिश ने तबाही मचा दी थी। दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई, जिसके चलके कई बड़े हादसे भी हुए। ऐसे में इसके बाद मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था, लेकिन बारिश नहीं हुई।
16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
इस बीच अब दिल्ली में आज से दो दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है। वहीं मंगलवार को असम और उत्तराखंड में भारी बारिश को लेकर आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया गया, जबकि हिमाचल, हरियाणा, यूपी और दिल्ली सहित 14 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
जानिए कहां-कहां हुई बारिश
बता दें कि बीते 24 घंटों में मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय में जमकर मेघ बरसे, जबकि उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, कोंकण और गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, केरल, और कर्नाटक में भी कई जगह बरसात दर्ज की गई।












Click it and Unblock the Notifications