Aaj Ka Mausam: कोहरे का कोहराम, ट्रेनें-फ्लाइट्स लेट, कई राज्यों में गिरा पारा, क्या है दिल्ली का हाल?
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में सर्दी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है, बीते 24 घंटे में कई प्रांतो में कोहरे और शीतलहर में इजाफा हुआ है और गलन बढ़ी है, जिसकी वजह से लोगो को आने जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर और आसपास के मैदानी इलाकों में आज घना कोहरा छाया हुआ है। सुबह-सुबह दृश्यता कम होने के वजह से सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरा होने की वजह से फ्लाइट की उड़ानों में देरी हुई है, 40 फ्लाइटें कैंसिल की गई हैं तो बहुत सारी फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है, इंडिगो, स्पाइसजेट और एयर इंडिया ने एडवाइजरी जारी की है।
कोहरे के कारण ट्रेनें-फ्लाइट्स लेट (Delhi mai Aaj Ka Mausam)
तो वहीं घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें अपने निर्धारित वक्त से काफी पीछे चल रही हैं और कुछ को तो रद्द कर दिया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा करने से पहले फ्लाइट्स और ट्रेनों का अपडेट लें ले। दिल्ली-एनसीआर में हवा बेहद शुष्क और AQI बहुत ज्यादा खराब है लेकिन दिन में यहां पर धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान लगभग 19°C और न्यूनतम लगभग 11°C के आस-पास रहेगा।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -443 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -467 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -479 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -458 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -451 AQI
कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी ( Jammu Kashmir ka mausam)
आज कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी के आसार हैं । ताजा IMD रिपोर्ट के मुताबिक घाटी में कोहरा भी छाया रहेगा और तापमान बहुत नीचे गिर सकता है, खासकर रात में काफी ठंड महसूस होगी। वैसे भी यहां पर कई स्थानों पर पारा माइनस में जा पहुंचा है।

कोल्डवेव का अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कोहरा छाया हुआ है और तापमान में जबरदस्त गिरावट हुई है। मौसम विभाग ने कई जगहों के लिए कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया है, उसका कहना है कि आने वाले दिनों में इसमें और इजाफा होगा।

दक्षिण भारत में हो सकती है बारिश (Weather Updates)
जबकि उत्तराखंड के चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल में भी हल्की बारिश होने का आशंका है। मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा तो वहीं पूर्वोत्तर में भी पारा लुढ़केगा। तो वहीं दक्षिण भारत में आज का दिन कुल मिलाकर बादलों भरा रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 26-28°C के बीच रह सकता है, और रात में भी हल्की ठंड महसूस होगी।












Click it and Unblock the Notifications