Aaj Ka Mausam: धुंध की चादर में लिपटी दिल्ली, AQI पहुंचा 474, कई राज्यों में बढ़ी गलन, जानें मौसम अपडेट
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में सर्दी का प्रकोप जारी है, कोहरे और शीतलहर की चपेट में इस वक्त देश के कई राज्य हैं, लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है तो वहीं आज सुबह से ही दिल्ली में कोहरे और स्मोग का कॉकटेल देखने को मिल रहा है, धुंध की वजह से विजिबिलिटी जीरो है, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं।
कुछ जगहों पर ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में सुबह-शाम घना कोहरा छाया रह सकता है। दृश्यता कम होने के कारण रेल यातायात भी प्रभावित हैं और दिल्ली से चलने वाली कई ट्रेनें भी अपने निर्धारित वक्त से लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
बड़ाखंबा रोड पर AQI 474. जहरीली दिल्ली
जहां तक दिल्ली का सवाल है तो आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में हवा बेहद शुष्क है, बड़ाखंबा रोड पर AQI 474 दर्ज किया गया हो तो वहीं तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री नीचे जाने की आशंका है लेकिन दिन में यहां पर धूप निकलेगी। तापमान अधिकतम लगभग 19°C व न्यूनतम लगभग 11°C रहेगा।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 5 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -487 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -457 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -499 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -478 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -491 AQI
मध्य और पश्चिमी भारत (Aaj Ka Mausam)
मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। रात के तापमान में हल्की गिरावट के साथ ठंडक बढ़ सकती है और हल्का कोहरा या धुंध देखी जा सकती है।

पूर्वी भारत
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में ठंडी हवाओं का असर रहेगा। सुबह के समय कोहरे के कारण तापमान कम महसूस हुआ, जबकि दिन में मौसम सामान्य रहने की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश के संकेत (Aaj Ka Mausam)
असम, मेघालय और नागालैंड में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश में मौसम सामान्य है और यहां पर हल्की बरसात के आसार हैं तापमान 22-28°C के बीच जा सकता है। बंगाल में तेज हवाएं और हल्की बारिश के आसार हैं जिसके लिए अलर्ट जारी है।

ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है (Aaj Ka Mausam)
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड काफी बढ़ गई है। कुछ स्थानों पर बर्फबारी के कारण तापमान शून्य के नीचे चला गया , जिससे गलन बढ़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications