Aaj Ka Mausam: यूपी के 21 जिलो में घने कोहरे का अलर्ट, दिल्ली का भी बुरा हाल, कई राज्यों में बरसेंगे बादल
Aaj Ka Mausam: पूरा उत्तर भारत इस वक्त भीषण ठंड से कांप रहा है, शीतलहर और कोहरे ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है। दृश्यता शून्य होने की वजह से सड़कों पर निकलना मुश्किल हो रहा है, ट्रेनें-फ्लाइट्स सभी बहुत प्रभावित हैं तो वहीं पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी से गलन बढ़ ई है।
भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा गया है कि पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर एक्टिव हो रहा है जिसकी वजह से अब मैदानी राज्यों में भी बारिश का दौर शुरू होगा और पारा गिरेगा, जिससे गलन बढ़ेगी। मौसम का ये हाल पूरे हफ्ते ऐसे ही रहेगा इसलिए सभी लोग सेहत के प्रति सचेत रहें।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली मैं कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की 5 जनवरी 2026 की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार न्यूनतम तापमान लगभग 7-9°C के बीच रहेगा और अधिकतम तापमान 17-19°C तक पहुंच सकता है। सुबह-शाम के समय कोहरे से विजिबिलिटी कम रहेगी, तो वहीं इसकी आवोहवा में पहले से सुधार हुआ है। IMD ने कोहरे के लिए पहले से ही यहां पर येलो अलर्ट जारी किया हुआ है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली - 267 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -234 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -258 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -232 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली -225 AQI
Aaj Ka Mausam: बर्फबारी और बारिश की आशंका
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार है, यहां पर पहले से ही ऑरेंज अलर्ट डारी है। मनाली, डलहौजी और लाहौल में ऑरेंज अलर्ट और देहरादून, अल्मोड़ा और नैनीताल में येलो अलर्ट है तो वहीं बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj Ka Mausam: यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी हुई है। मैनपुरी, मऊ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, रायबरेली, रामपुर, सहारनपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव, औरैया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, बस्ती, भदोही में घने कोहरे का अलर्ट जारी है।
Aaj Ka Mausam: मध्यप्रदेश में भारी बरसात का अलर्ट
छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, मैहर में घने कोहरे का अलर्ट है तो वहीं रायसेन, राजगढ़, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीहोर, सिवनी में आज हल्की बरसात हो सकती है।

Aaj Ka Mausam : जानें दक्षिण भारत का हाल?
दक्षिणी हिस्सों में मौसम आज अपेक्षाकृत सुखद रहेगा। तापमान अधिकतर इलाकों में मध्यम रहेगा चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और अन्य दक्षिणी शहरों में ठंडी हवाएं नहीं चलेंगी और दिन हल्का गर्म और शुष्क रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications